Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल मुद्दे पर कांग्रेस के 41 विधायकों का इस्तीफा सिर्फ नाटक-हिम्मत सिंह शेरगिल

आम आदमी पार्टी की सरकार उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी, जिन्होंने अकाली सांसद बलविन्द सिंह भून्दड़ के इशारा पर लोगों की मारपीट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 03 Jan 2017

Last updated on: Jan 03, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब लीगल सैल के इंचार्ज और मजीठा से पार्टी उम्मीदवार हिम्मत सिंह शेरगिल ने एसवाईएल मुद्दे पर कांग्रेसियों के इस्तीफों को केवल एक नाटक इकरार देते सवाल किया कि वह स्पीकर के समक्ष पेश क्यों नहीं हुए, जबकि उनको पता था कि यह उनके लिए बहुत जरूरी था।यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों को स्पीकर की तरफ से 20-22 दिसंबर और 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया था, जिससे वह पुष्टि कर सकें कि यह इस्तीफे उन्होंने अपनी मर्जी से दिए थे, परन्तु उनकी तरफ से पेश न होना इस्तीफे के बारे में गंभीर न होने का शक जताता है।शेरगिल ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी गतिविधियों के साथ उनका एसवाईएल के बारे में स्टैंड जनतक हो गया है।शेरगिल ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान ने लोक सभा स्पीकर को इस्तीफे का पत्र भेज कर नाटक रचा है, जबकि यह सब को अच्छी तरह पता है कि नियम के मुताबिक इस्तीफा एक लाईन वाला होना चाहिए। आखिरकार उनको विरोधी पार्टियों के दबाव के कारण इस्तीफा देना पड़ा, जिस कारण उनके ड्रामे को जनतक किया गया।बठिंडा में घटी घटना, जिस में अकाली सांसद बलविन्दर सिंह भून्दड़ के गुंडों ने दो व्यक्तियों की मारपीट की थी, जिन्होंने उससे कोई सवाल पूछा था, उस बारे में अपना प्रतीकर्म देते शेरगिल ने कहा कि अकालियों में निराशा का स्तर इतना अधिक हो गया है कि वह जनता को कोई स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं हैं। 

घटना संबंधी जानकारी देते शेरगिल ने कहा कि एक मीटिंग में जब भून्दड़ की तरफ से ग्रांटों के चैक बांटे जा रहे थे, तो कुछ वर्करों ने जायज वेतन की मांग की तो उनकी बात सुनने की बजाए, भून्दड़ के गुंडों की तरफ से उनकी बुरी तरह मारपीट की गई।शेरगिल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद इस घटना के दोषियों को सख्त सजा दी जोगी।अकाली मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका के बर्तन घोटाले का जिक्र करते शेरगिल ने कहा कि सूबा सरकार इस घोटाले को दबाना चाहती है। इस संबंधी और ज्यादा जानकारी देते शेरगिल ने कहा कि 22,500 किटें खरीदने के लिए 90 करोड़ रुपए के टैंडर को सिर्फ इस लिए रद्द कर दिया गया, ताकि संगरूर की एक कंपनी क्वालीफाई कर सके। कंपनी की तरफ से 8000 रुपए प्रति किट का रेट निर्धारित किया गया, जो कि सूबा सरकार की अधिकारित समिति के मुलांकन से कहीं ज़्यादा था।शेरगिल ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने खुद माना है कि टैंडर रद्द किया गया है। यहां खास बात यह है कि संगरूर आधारित जिस ‘मित्तल ट्रेडरस ’ कंपनी को ठेका दिया गया है, यह कंपनी बहुचर्चित किताब घोटाले में शामिल थी और इस किताब घोटाले ने 2013 में पूरे सूबे को हिला दिया था। शेरगिल ने कहा कि इस घोटाले में मलूका भी शामिल था।शेरगिल ने कहा कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह केस फिर खोला जोगा और दोषी पाए जाने पर घोटाला के माहिर मलूका समेत सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

 

Tags: Himmat Singh Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD