Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार को विकसित बनाने के लिए सभी करें योगदान : रामनाथ कोविंद

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 26 Jan 2017

Last updated on: Jan 26, 2017, 00:00 IST

बिहार में 68वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने ध्वाजारोहण किया और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से बिहार को विकसित राज्य बनाने में योगदान करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का मूल संकल्प सर्वागीण विकास है। कोविंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कानून का राज है और यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। बगैर भेदभाव के अपराध नियंत्रण का काम जारी है।
राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति लागू की गई है। नागरिकों को कानूनी अधिकार देकर देकर उन्हें सशक्त बनाया गया है। आर्थिक अपराध इकाई भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और अवैध तरीके से कमाई गई संपत्तियां जब्त की जा रही हैं।उन्होंने कहा, "सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भी कई कदम उठाए हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए तथा आवश्यक सुविधा को लेकर ध्यान दिया जा रहा है।
सरकार शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संकल्पित है।"इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले कोविंद ने मैदान में परेड की सलामी ली। इस मौके पर बिहार की गाथा को प्रदर्शित करती 11 विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां भी निकाली गईं। इनमें सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत भी किया गया। गांधी मैदान पहुंचने से पहले राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर ध्वाजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में अभूतपूर्व सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनश्ील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।


 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD