Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरल में शिक्षा क्षेत्र सबसे ज्यादा भ्रष्ट : ए.के. एंटनी

Listen to this article

5 Dariya News

कोच्चि , 23 Jan 2017

Last updated on: Jan 23, 2017, 00:00 IST

पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने यहां सोमवार को कहा कि केरल में शिक्षा क्षेत्र, खास तौर पर इसका स्ववित्त पोषित और सहायता प्राप्त हिस्सा सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। एक सार्वजनिक सभा में एंटनी ने कहा, "सतर्कता विभाग को इन क्षेत्रों की जांच का अपना काम शुरू करना चाहिए। यह अब सबसे ज्यादा भ्रष्ट हिस्से बन गए हैं।"संयोग से साल 2001 में मुख्यमंत्री के रूप में एंटनी ने ही इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य पेशेवर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवेदन करने वालों को अनापत्ति प्रमाणपत्र देकर पेशेवर शिक्षा क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया था।तब तय हुआ था कि मेरिट और प्रबंधन के 50:50 प्रतिशत सीटों के फार्मूला के आधार पर दाखिला होना चाहिए।
लेकिन, स्थिति तब बिगड़ गई जब प्रबंधन ने अदालती निर्देशों के जरिए नियम को ढीला कर दिया जिसने सरकारों और प्रबंधनों के बीच लंबी कानूनी लड़ाई को जन्म दिया जो आज भी जारी है। साल 2001 से पहले राज्य में एक दर्जन इंजीनियरिंग कॉलेज और आधा दर्जन मेडकल कॉलेज थे। अब राज्य में 125 इंजीनियरिंग कॉलेज और दो दर्जन मेडिकल कॉलेज हैं, जहां प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं।हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि एंटनी ने निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधनों की निंदा की है, लेकिन इस बार उन्होंने मांग तक कर दी है कि भ्रष्ट प्रबंधनों को कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए सतर्कता विभाग एक सघन जांच करे।

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD