Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आरक्षण लंबे समय तक नहीं होना चाहिए : आरएसएस नेता

Listen to this article

5 Dariya News

जयपुर , 20 Jan 2017

Last updated on: Jan 20, 2017, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संचार विभाग के प्रमुख मनमोहन वैद्य ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी आरक्षण को बहुत लंबे समय तक नहीं बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों की बुरी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की वजह यह है कि उनकी अधिकांश संख्या आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों में रहती है। यहां चल रहे साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन के समापन सत्र में 'आफ सैफरन एंड द संघ' विषय पर परिचर्चा में मनमोहन वैद्य और आरएसएस के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने हिस्सा लिया। इन्हें सुनने वालों में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं।वैद्य ने कहा, "यह व्यापक रूप से माना जाता है कि किसी भी आरक्षण को लंबे समय तक जारी नहीं रखना चाहिए क्योंकि फिर इसका सही मूल्य भुला दिया जाता है।
जहां तक बात मुसलमानों की है, तो हम देख सकते हैं कि 68-70 फीसदी मुसलमान बंगाल-बिहार-उत्तर प्रदेश में रहते हैं जो कि खुद ही बहुत पिछड़े हुए राज्य हैं। ऐसे में उनकी (मुसलमानों की) बुरी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को समझा जा सकता है।"वैद्य ने कहा, "इस मामले को समुदाय के अंदर उठाया जाना चाहिए। उन्हें कौन सी बात पीछे रख रही है। यह सभी समुदायों के लिए होना चाहिए, किसी एक के लिए नहीं।"वैद्य ने कहा, "आरक्षण का विषय अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए एक बिलकुल अलग संदर्भ में है। किसी भी समुदाय के लिए कोई भी आरक्षण लंबे समय तक नहीं होना चाहिए। अधिक अवसर होने चाहिए, सभी के लिए अधिक शिक्षा होनी चाहिए लेकिन इसके बजाय मुकम्मल तुष्टिकरण है और यही है जो नजर आ रहा है।"
यह पहली बार है कि किसी लोकप्रिय साहित्य महोत्सव में आरएसएस को खास जगह मिली है। सोशल मीडिया पर इस बात की आलोचना महोत्सव शुरू होने से पहले शुरू हो गई थी। जयपुर साहित्य महोत्सव के आयोजक संजय रॉय ने आईएएनएस से कहा कि यह कदम 'संतुलन बनाए रखने के लिए' और यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया कि 'यह महोत्सव हर तरह के विचारों के लिए खुला' है।




 

Tags: RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD