Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवाईएल पर 1 फरवरी से 10 फरवरी तक जनजागरण अभियान चलाएगी इनेलो

गांवों व वार्डों में आयोजित की जाएंगी बैठकें, ताकि नहर खुदाई में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jan 2017

Last updated on: Jan 17, 2017, 00:00 IST

एसवाईएल की खुदाई 23 फरवरी को शुरू करने के लिए इनेलो ने प्रदेशभर में 1 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी विधानसभा हलकों के गांवों व वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगों को जलयुद्ध में शामिल होने के लिए  न्यौता देने और एसवाईएल पर जागरूक करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है। इनेलो ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग हलकों का प्रभारी बनाकर उन्हें स्थानीय नेताओं को साथ लेकर सभी गांवों व वार्डों में बैठकें करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक विचारविमर्श के बाद पार्टी नेताओं को इस अभियान के लिए हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा को थानेसर व शाहबाद, सांसद दुष्यंत चौटाला को उचाना व नारनौंद, पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर संधू को पेहवा व असंध, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा को कलायत व गुहला का प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप चौधरी को कालका व पंचकूला, अशोक शेरवाल नारायणगढ़ व सढौरा, बीडी ढालिया अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी, एमएस मलिक जगाधरी व यमुनानगर, सांसद आरके कश्यप लाडवा व रादौर, पूर्व विधायक राजबीर सिंह मुलाना, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान कैथल, कलीराम पटवारी पुण्डरी व सफीदों, परमेंद्र ढुल जुलाना व महम, डॉ. हरिचंद मिड्ढा जींद, पिरथी सिंह नम्बरदार नरवाना, मामू राम गोंदर नीलोखेड़ी, नरेंद्र सांगवान इंद्री व घरौंडा, मनोज वधवा  करनाल, सुरेंद्र दहिया पानीपत शहर व ग्रामीण, युद्धवीर आर्य इसराना, सुरेंद्र पंवार सोनीपत, रामफल कुंडू समालखा व गन्नौर, डॉ. केसी बांगड़ गोहाना व बडौदा, पदम दहिया राई व खरखौदा, बलवंत मायना बादली व झज्जर, सूरजभान काजल बहादुरगढ़, कुलदीप मलिक बेरी व गोपीचंद गहलोत को बावल, नांगलचौधरी व गुडग़ांव का हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

अशोक अरोड़ा ने बताया कि पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह को कोसली, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल रेवाड़ीव हांसी, सतबीर यादव अटेली, राव बहादुर सिंह महेंद्रगढ़, जसबीर ढिल्लों एडवोकेट नारनौल व गंगाराम और कैप्टन इंद्र सिंह को पटौदी को हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राकेश दोलताबाद को बादशाहपुर, जाकिर हुसैन व बद्रुद्दीन को नूंह, किशोर यादव सोहना, नसीम अहमद फिरोजपुर झिरका, मोहम्मद इलियास पुन्हाना, जगदीश नैयर होडल, केहर सिंह रावल हथीन व पलवल, देवंद्र चौहान पिरथला, जगजीत कौर फरीदाबाद एनआईटी, रामकुमार सैनी को बडख़ल, बल्लबगढ़, फरीदाबाद व तिगांव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सतीश नांदल को सांपला किलोई, राजदीप फोगाट को कलानौर व दादरी, विधायक ओमप्रकाश को लोहारू व भिवानी, सुनील लाम्बा तोशाम व बवानीखेड़ा, कर्नल रघुबीर सिंह बाढड़ा, राजकुमार शर्मा व सतीश नांदल को रोहतक, पूर्ण सिंह डाबड़ा आदमपुर, अनूप धानक उकलाना, वंद नारंग बरवाला, रणबीर गंगवा हिसार व नलवा, सांसद चरणजीत सिंह व बलकौर सिंह कालांवाली, दिग्विजय सिंह चौटाला डबवाली, रामचंद कम्बोज रानिया, मक्खन लाल सिंगला सिरसा, कर्ण चौटाला ऐलनाबाद, निशान सिंह टोहाना, बलवान सिंह फतेहाबाद व प्रो. रविंद्र बलियाला को रतिया का हलका प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

Tags: ASHOK ARORA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD