Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बादल को जिताने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह दो सीटों पर चुनाव लडऩे जा रहे हैं - एच एस फूलका

हिम्मत है तो कैप्टन अमरिन्दर सिर्फ एक सीट से चुनाव लड़ें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 15 Jan 2017

Last updated on: Jan 15, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एच एस फूलका ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से पटियाला के इलावा लम्बी से चुनाव लडऩे वाले ब्यान पर अपना प्रतीक्रम दिया है। अमृतसर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते फूलका ने कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह में हिम्मत है तो सिर्फ लम्बी से ही चुनाव क्यों नहीं लड़ते, वह दुविधा में क्यों हैं। फूलका ने कहा कि कैप्टन को अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है, जिस कारण वह 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। फूलका ने कहा कि बादल और कैप्टन आपस में मिले हुए हैं और कैप्टन अमरिन्दर सिंह लम्बी के बादल को जिताना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह को भरोसा है कि पंजाब के लोग उनको प्यार करते हैं तो वह लम्बी से ही चुनाव लड़ें। फूलका ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को चुनौती देते कहा कि सिर्फ हवा में बातें करने से कुछ नहीं होता और दो-दो सीटों से चुनाव लडऩे का कोई मतलब नहीं है, यदि दम है तो कैप्टन सिर्फ एक सीट से ही चुनाव लड़ कर दिखाएं। पंजाब के लोगों से कैप्टन अमरिन्दर सिंह बहुत बड़ा धौखा कर रहे हैं। 

फूलका ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस दो सीटों से चुनाव लड़ाने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर और जलालाबाद से चुनाव लड़ाने की बात हो रही है, जो कि कांग्रेस की अकालियों के साथ मिलीभगत का सबूत है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान जलालाबाद में इतने हरमन प्यारे हो चुके हैं कि जलालाबाद में सुखबीर बादल का बुरा हाल है और कांग्रेस जलालाबद से सुखबीर बादल को जिताने के लिए नवजोत सिद्धू को वहां से चुनाव लड़ाने चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं और अब अकालियों और कांग्रेसियों की बातों में नहीं आऐंगे। फूलका ने कहा कि पंजाब के रवाइती पार्टियों की गंदली राजनीति से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस और अकाली दल से छुटकारा पाना चाहते हैं और उनके पास आम आदमी पार्टी एक बढिय़ा विकल्प है, जिसको पूरे पंजाब में भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगामी सरकार आम आदमी पार्टी की बनेगी और आम आदमी पार्टी ही पंजाब के लोगों को माफिया और भ्रष्टाचारियों के चंगुल से आजाद करवाएगी।  

 

 

Tags: H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD