Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दोपहर के खाने पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की नीतिश कुमार से अनौपचारिक मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 03 Jan 2017

Last updated on: Jan 03, 2017, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को दोपहर के खाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ अनौपचारिक मुलाकात की व उनकी सरकार द्वारा श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर जश्रों के लिए किए गए शानदार प्रबंधों करने को लेकर धन्यवाद किया।कैप्टन अमरेन्द्र दशम पातशाही श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के इतिहासिक अवसर पर हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंचे थे। जहां उन्होंने श्री पटना साहिब में पवित्र तख्त श्री हरमंदिर साहिब में अरदास करने के बाद ए.आई.सी.सी. पंजाब मामलों की इंचार्ज आशा कुमारी के साथ नीतिश से मुलाकात की।इस अवसर पर कैप्टन अमरेन्द्र व आशा कुमारी को बिहार के मुख्यमंत्री को पंजाब आने व आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार का औपचारिक निमंत्रण देने का मौका मिल गया।कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि दोपहर के खाने पर हमने सिर्फ अनौपचारिक बातचीत की। बैठक को लेकर कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था और बिहार के मुख्यमंत्री ने सिर्फ उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए, उन्हें लंच के लिए आमंत्रण दिया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि दोनों नेताओं में बहुत सारे विषयों पर अनौपचारिक बात हुई, उन्होंने दोनों राज्यों के आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार सरकार द्वारा श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के जश्रों पर अदभुत प्रबंध किए गए हैं और ऐसे पंजाब में भी नहीं दिखते।नीतिश ने कहा कि श्री पटना साहिब सिख समुदाय के लिए मक्के की तरह है और हर साल यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए इसे विकसित करना व प्रबंधों को बनाए रखना महत्वपूर्ण है।कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि बिहार में कांग्रेस व नीतिश की जनता दल युनाइटिड का गठबंधन अच्छा कार्य कर रहा है और दोनों पार्टियों को एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखने को मिला है।बाद में पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अमरेन्द्र कहा कि उन्होंने नीतिश पंजाब विधानसभा चुनावों में समर्थन करने को कहा है और उम्मीद करते हैं कि इस पर उनका समर्थन मिलेगा।

 

Tags: Amarinder Singh , Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD