Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश की जनता को गुमराह कर रहे केजरीवाल : योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव
योगेंद्र यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Dec 2016

Last updated on: Dec 28, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले योगेंद्र यादव फर्जी कंपनियों के सहारे आम आदमी पार्टी को मिलने वाले चंदे पर अरविंद केजरीवाल को घेरे हुए हैं। केजरीवाल पर जनता को मूर्ख बनाने और मूल्यों से भटकने का आरोप लगाते हुए योगेंद्र यादव की पार्टी अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में उतरने वाली है। पार्टी का चुनावी घोषणापत्र भी जल्द जारी होने वाला है। हालांकि, उनका मानना है कि पार्टी का हर चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। वह केजरीवाल के झूठ के पुलिंदे को जनता के सामने लाना चाहते हैं।योगेंद्र ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद नई पार्टी बनाने का फैसला बदले की कार्रवाई के अनुरूप लिया गया है, इस पर उन्होंने बताया, "हमारा राजनीतिक दल बनाने का विचार पहले दिन से था। स्वराज अभियान के गठन के बाद से ही पार्टी बनाने के बारे में सोचा गया था। इस पर बहस और वोटिंग भी हुई। 

हमने तीन उद्देश्य पूरे करने का फैसला किया था जिसमें पहला देशभर में अपना जनाधार बनाना। दूसरा, उन आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाना जिनकी वजह से हमें आम आदमी पार्टी में दिक्कतें हुई थीं। तीसरा, अपना एक वैचारिक दस्तावेज पेश करना। हमने सोचा था कि इन सभी कामों को करने में हमें छह से आठ महीने लगेंगे लेकिन इसमें 15 महीने का समय लग गया।" यादव ने कहा, "आप याद कीजिए अरविंद केजरीवाल ने शुरुआत में कहा था कि हम राजनीति में नहीं आएंगे लेकिन फिर भी पार्टी बनी लेकिन हमने तो पार्टी बनाने का पहले दिन से ही फैसला कर लिया था।"योगेंद्र यादव का कहना है कि उन्हें आम आदमी पार्टी में वैचारिक मतभेदों की वजह से बाहर किया गया। तो आखिर वे किस तरह के मतभेद थे जो स्वराज इंडिया के गठन का कारण बने? योगेंद्र कहते हैं, "आम आदमी पार्टी से हमारा बुनियादी मतभेद यह था कि आप पार्टी जिस विचार और आदर्शो को लेकर चली थी उसने उन सब आदर्शो को तिलांजलि दे दी थी। राजनीति में शुचिता, भले लोगों को लाना, ईमानदारी से व्यवहार करना, जनता के बीच काम करने वाले उम्मीदवार खड़े करना, लोकतांत्रिक तरीके से काम करना, सभी कुछ भुला दिया गया। हमें पार्टी में आवाज उठाने से रोका गया। 

पार्टी से निकालने की धमकियां दी गई लेकिन हमने मूल्यों से समझौता नहीं किया।"अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं लेकिन स्वराज इंडिया अगले साल दिल्ली नगर निगम चुनाव में ही उतरने की तैयारी में है। इसके पीछे का कारण बताते हुए यादव कहते हैं, "हर चुनाव लड़ना स्वराज इंडिया का उद्देश्य नहीं है। हमने तय किया है कि हर जगह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोच समझकर जनाधार और तैयारी वाली जगह पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। हम सिर्फ वहीं चुनाव लड़ेंगे जहां हम विकल्प देने की स्थिति में है। हमारा ध्यान दिल्ली में अगले साल होने वाले नगर निगम के चुनावों पर है।"उन्होंने आगे कहा, "स्वराज इंडिया ने 130 जिलों में इकाइयां बनाई हैं। देश के आठ राज्यों के कम से कम एक तिहाई जिलों में हमारी इकाई बन चुकी है। राष्ट्रव्यापी विकल्प खड़ा करना हमारा संकल्प है।"स्वराज इंडिया बहुत जल्दी अपना चुनाव घोषणापत्र जारी करने जा रही है। इस बार एमसीडी चुनाव में वह किन मुद्दों को उठाने वाली है। 

योगेंद्र यादव कहते हैं, " सच्चाई यह है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव केवल व्यक्तिगत आधार पर लड़े जाते हैं। हम प्रयास करेंगे कि इस व्यक्तिगत चुनाव को हम बड़े मुद्दों का चुनाव बनाएं। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए एमसीडी सीधे तौर पर जिम्मेदार है। राजधानी में अभी तक सफाई, प्रदूषण के मामलों को बड़े मामले की तरह नहीं देखा गया। हम दिल्ली के लिए ग्रीन एजेंडा यानी पर्यावरण को बेहतर करने का एजेंडा लेकर आएंगे।"योगेंद्र यादव दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे से उतने ही भौंचक्का हैं जितना कि और कोई। इस बारे में वह कहते हैं, "जंग और केजरीवाल के बीच तनाव व्यक्तियों की टकराहट नहीं बल्कि दो राजनीतिक स्वार्थो की टकराहट थी। एक तरफ जंग केंद्र सरकार के राजनीतिक स्वार्थ के प्रतिनिधि थे वहीं केजरीवाल आप द्वारा पूरी ताकत हथियाने के लालची थे। जंग ने कई बार अलोकतांत्रिक तरीके से एक चुनी गई सरकार के काम में हस्तक्षेप किया तो केजरीवाल संविधान की सीमाओं का उल्लंघन कर अपने लिए असीमित शक्तियां हासिल करना चाहते हैं।" 

योगेंद्र यादव मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को किस तरह देखते हैं। क्या यह कदम भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगाने में सफल होगा? इस पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री ने सही तेवर के साथ नोटबंदी का फैसला तो लिया लेकिन कुछ खास हो नहीं सका। क्योंकि कालाधन दशानन की तरह है जिसके रियल एस्टेट, सोना, प्रॉपर्टी, हवाला जैसे कई सिर हैं। दशानन रूपी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उसकी नाभि पर प्रहार करना पड़ेगा और उसकी नाभि है राजनीतिक भ्रष्टाचार जो अभी भी हो रहा है।"योगेंद्र यादव सही तरीके से लोकपाल बनाए जाने के हिमायती हैं। वह कहते हैं कि सरकार ने जो लोकपाल बनाया था वह आधा-अधूरा था, इसे तरीके से लागू करने की जरूरत है। ढाई साल से लोकपाल लागू ही नहीं हुआ। राहुल गांधी ने मोदी पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए हैं अगर लोकपाल होता तो यह मामला उसके पास स्वत: चला जाता।

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD