Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

जगमीत बराड़ ने दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व को उम्मीदवारों की सूची सौंपी

आगामी दिनों में उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर सकती है टी.एम.सी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Dec 2016

Last updated on: Dec 26, 2016, 00:00 IST

पूर्व सांसद व टी.एम.सी प्रदेशाध्यक्ष जगमीत सिंह बराड़ ने दिल्ली में टी.एम.सी के सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के साथ मुलाकात करके उन्हें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट व पंजाब विधानसभा चुनावों के संदर्भ में संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी। उन्होंने चुनाव पूर्व गठबंधन व अन्य पार्टी के नेताओं की शमुलियत के संदर्भ में चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की।बैठक के अंत में मुकुल रॉय ने कहा कि हमें पंजाब युनिट से एक विस्तृत रिपोर्ट व उम्मीदवारों की सूची मिल चुकी है और हम एक बार फिर से ममता जी से मिलेंगे व अपने उम्मीदवारों की फाईनल सूची रिलीज करने पर विचार करेंगे, ऐसे में यदि हमारी अध्यक्ष ऐकला चलो रे कहती हैं, तो हम तैयार हैं।इस दौरान बराड़ ने आगामी दिनों में टी.एम.सी में और कई हाई प्रोफाईल चेहरे शामिल होने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते दिनों में विभिन्न पार्टियों के दर्जन से अधिक नेताओं से मुलाकात की है और वे पंजाब को बचाने के नाम पर पाखंड से तंग आ चुके हैं। हमने समान विचारधारा वाले लोगों से संपर्क करने को जिला कोआर्डीनेटरों की नियुक्ति भी की है, जिन्हें टी.एम.सी बनता सम्मान व राजनीति जगह देगी।टी.एम.सी व आप के मध्य चुनाव पूर्व गठबंधन बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम गठबंधन चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता, तो हम उन सीटों पर लड़ेंगे, जहां हमारे मजबूत उम्मीदवार हैं। हालांकि आखिरी फैसला ममता जी लेंगी, उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD