Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

उम्मीदवारों की अगली सूची जल्द ही जारी करेगी तृणमूल कांग्रेस : मुकुल रॉय

केजरीवाल की मुख्यमंत्री उम्मीदवारी पर बराड़ ने कहा, आप का मखौटा उतरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Jan 2017

Last updated on: Jan 10, 2017, 00:00 IST

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय ने आज अमृतसर का दौरा किया। उन्होंने अपने दिन की शुरूआत श्री दरबार साहिब व जल्लियांवाला बाग में माथा टेककर की और बाद में मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी व सी.बी.आई के खिलाफ दुरुपयोग के विरूद्ध रोष मार्च का नेतृत्व किया। बाद में आयोजित प्रैस कांफ्रैंस में उन्होंने पुष्टि की कि आगामी विधानसभा चुनावों में टी.एम.सी अन्य सीटों पर भी लड़ेगी व पार्टी उम्मीदवारों की अगली सूची जल्द ही जारी की जाएगी। उन्होंने आप के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावनाओं से भी इंकार किया और कहा कि बातचीत का समय अब खत्म हो चुका है व टी.एम.सी अकेले आगे चलने को तैयार है।उन्होंने एन.डी.ए सरकार की निंदा करते हुए कहा कि इस फासीवादी सरकार ने लोगों को नोटबंदी के नाम पर गुमराह किया है और एक कोरपोरेट एजेंडे के लिए शासन का गलत इस्तेमाल किया है, जो अब विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 

लेकिन हमारी निडर नेता ममता जी के नेतृत्व में हम प्रत्येक कदम, प्रत्येक मंच पर इस फासीवादी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे और हम ऐसे दबावों के सामने हार नहीं मानेंगे।इसी तरह, जब अरविंद केजरीवाल के पंजाब का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होने को लेकर मनीष सिसोदिया के बयान बारे पूछा गया, तो जगमीत बराड़ ने कहा कि हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन बतौर पंजाबी वह मायूस हैं कि आप को इस पद के लिए कोई काबिल पंजाबी नहीं मिला। सवाल यह है कि क्या इनके राष्ट्रीय नेता व पर्यवेक्षक समझते हैं कि पंजाबी पंजाब को संभालने के काबिल नहीं हैं? इससे इनके चेहरे से मखौटा उतर गया है।आज के कार्यक्रमों में टी.एम.सी उम्मीदवार गिरिज रजोरा व विजय साथी के साथ गुरबचन सिंह सरल, मनजीत सिंह, गुरदास गिरधर, गुरबीर संधु, संत सिंह घगगा, सम्राट तोपादार व कबीर सरदार भी शामिल रहे।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD