Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

तृणमूल कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची 

जगमीत बराड़ ने अमृतसर जिमनी चुनाव के लिए एनडीए विरोधी पार्टियों को सांझा उम्मीदवार उतारने का न्योता दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jan 2017

Last updated on: Jan 13, 2017, 00:00 IST

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने आज पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए १० उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूची जारी करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता जगमीत बराड़ ने बताया कि जल्दी ही उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।आज जारी की गयी उम्मीदवारों की सूची में गुरकीरत सिंह सिद्धू को बरनाला से, बलदेव सिंह जबलपुर को शुतराना (एससी) से, संदीप सिंह को पायल (एससी) से, बलजीत सिंह तलवंडी रामा को डेरा बाबा नानक से, मास्टर संपूर्ण सिंह को भाओ (एससी) से, संदीप सनी को जलंधर सेंट्रल से, सतपाल चौधरी को फिरोजपुर शहरी से, लक्ष्मीनारायण को अबोहर से, प्रोफेसर अवतार सिंह सहोता को जैतों (एससी) से,  तथा कामरेड राजेंद्र सिंह राजा को मुकतसरसे टिकट दी गई है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए जगमीत बराड ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पंजाब में ४० सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं। उन्होंने अमृतसर जिमनी चुनाव के लिए एनडीए विरोधी सभी पार्टियों को अपना सांझा उम्मीदवार मैदान में उतारने का न्योता दिया।जगमीत बराड ने जानकारी देते हुए बताया कि तृणमूल कांग्रेस पांच मुख्य मुद्दों पर पंजाब चुनाव में लोगों के बीच जाएगी। इनमें पंजाब के अंदर बढ़ रहे अपराध एवं नशे का प्रसार, खेती-बाड़ी संकट, एसवाईएल का मुद्दा, सामाजिक न्याय तथा बेरोजगारी का मुद्दा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तानाशाही तरीके से लागू की गई नोटबंदी का मुद्दा मुख्य रहेगा।बताने योग्य है कि जिन उम्मीदवारों की आज सूची जारी की गई है उनमें यूथ कांग्रेस से जनरल सेक्टरी के पद से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए गुरकीरत सिंह, आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर तथा एवं पदाधिकारी  जिनमें संदीप सन्नी, बलजीत सिंह तलवंडी रामा शामिल है।  इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा हल्का पायल रिजर्व (एससी) के लिए संदीप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है इस हल्के में लोक चेतना लहर ने तृणमूल कांग्रेस को सशक्त अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। 

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD