Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

जगमीत सिंह बराड़ की तृणमूल कांग्रेस द्वारा आप को दोआबा में तिहरा झटका

संस्थापक व पदाधिकारियों सहित 12 पार्टी नेताओं ने आप से दिया इस्तीफा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Jan 2017

Last updated on: Jan 06, 2017, 00:00 IST

जगमीत सिंह बराड़ द्वारा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी में और विद्रोह उठने लगा है। आज आप के संस्थापक सदस्य व प्रदेश सचिव तरनदीप सन्नी ने अपने समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया व जगमीत बराड़ के नेतृत्व वाली पत्रकार वार्ता के दौरान टी.एम.सी में शामिल हो गए।तरनदीप का पार्टी छोडऩा आप के लिए दोआबा में बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह सिर्फ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से ही नहीं एक थे, बल्कि अन्ना हजारे के साथ नजदीकी से जुड़े हुए थे और राज्य में बनी उस पांच सदस्यीय संस्थापक कमेटी में शामिल थे, जिसने 2014 लोकसभा चुनावों के लिए सभी बड़े चेहरों को पेश किया था। इसके अलावा, वह आप की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी थे। बीते सप्ताह आप द्वारा उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने के बाद उनकी संगठनात्मक भूमिका और भी बढ़ गई थी।आप को दूसरा झटका तब लगा, जब बाबा पाल सिंह रंधावा टी.एम.सी में शामिल हो गए। बाबा पाल सिंह को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खासों में जाना जाता है और वह आप व दोआबा में संत समाज के बीच एक कड़ी थे और करतारपुर, शाहकोट व आदमपुर में उनका वाल्मीकि और रामदासिया समुदायों में बोलबाला है।पार्टी को तीसरा झटका जालंधर में क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान डा. अमन जोर्ज ने, आप से समर्थन वापिस खींचकर टी.एम.सी में शामिल होकर दिया।इस अवसर पर टी.एम.सी में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में युवा कमेटी व जिला कमेटी के सदस्य उदय प्रताप राठोर, जसकरण सिंह, जसप्रीत सिंह, चंदर कलीर, गुरकंवल प्रीत सिंह, हिम्मत रंधावा, प्रदीप हैप्पी, एडवोकेट जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, मुकेश विज व मनदीप सिंह भी थे।

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD