Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

30 दिसंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर नगर कीर्तन का होगा भव्य स्वागत : अशोक अरोड़ा

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन नाडा साहिब से चलकर सिरसा पहुंचेगा- अशोक अरोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 25 Dec 2016

Last updated on: Dec 25, 2016, 00:00 IST

इनेलो द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन का 30 दिसंबर शाम को कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियों को लेकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आज कुरूक्षेत्र में हलका थानेसर के इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में माया राम चंद्रभानपुरा, रणबीर किरमिच, मा. हरि सिंह पांचाल, तरसेम हरियापुर, नगर पार्षद संदीप टेका, नगर पार्षद नरेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, मनु जैन, चंद्रभान बाल्मीकि, सुभाष मिर्जापुर, बोड सिंह, सरपंच रणधीर सिंह झिंझरपुर, सुलतान ब्राह्मण माजरा, सुनील राणा, फतेह सिंह खेड़ी, रामस्वरूप चोपड़ा, कलावती सैन सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए अभूतपूर्व बलिदान दिया। उन्होंने अपने बच्चों व पिता सहित पूरे परिवार को धर्म पर कुर्बान कर दिया। गुरुजी का बलिदान अभूतपूर्व था, जिसकी इतिहास में कहीं कोई अन्य मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु किसी एक जाति या संप्रदाय के नहीं होते, बल्कि राष्ट्र की धरोहर होते हैं। ऐसे महान श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर इनेलो द्वारा 30 दिसंबर को प्रात: नाडा साहिब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शुरू किया जाएगा, जोकि पंचकूला, अंबाला होते हुए 30 दिसंबर सायंकाल को कुरुक्षेत्र में पहुंचेगा। नगर कीर्तन में इनेलो के सभी विधायक व सांसद भी हिस्सा लेंगे।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में आयोजित होने वाले इस नगर कीर्तन में पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र तक आएंगे। सायंकाल चार बजे को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर नगर कीर्तन का पिपली, सैक्टर-5 व 7 के मोड़ पर, अग्रसेन चौक तथा गुरुद्वारा छठी पातशाही में भव्य स्वागत किया जाएगा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए स्थान स्थान पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। स्थान स्थान पर नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए लंगर व प्रसाद का प्रबंध किया जाएगा। नगर कीर्तन में शामिल संगत रात्रि को कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारा में विश्राम करने के पश्चात 31 दिसंबर को प्रातकाल नगर कीर्तन रतिया के लिए रवाना होगा। शांतिनगर, ज्योतिसर में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा। पिहोवा और गुहला चीका तथा कैथल से होता हुआ यह नगर कीर्तन 31 दिसंबर की रात्रि को रतिया में विश्राम करेगा। कुरुक्षेत्र, करनाल के कार्यकर्ता इस दिन नगर  कीर्तन में शामिल होंगे। रतिया से चल कर एक जनवरी को नगर कीर्तन सिरसा पहुंचेगा, जहां श्री अखंडपाठ साहिब का भोग डाला जाएगा और कीर्तन दीवान के साथ-साथ वहां लंगर का भी व्यापक प्रबंध होगा। अशोक अरोड़ा ने सभी लोगों से अपील की कि वे इस नगर कीर्तन में भारी संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। उन्होंने नगर कीर्तन में शामिल होने वाले लोगों से अपील की कि वे मर्यादा का पूरा ध्यान रखें। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस नगर कीर्तन को लेकर जनता में काफी उत्साह है और भारी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर गुरू जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।

प्रकाशोत्सव को लेकर नाडा साहिब से शुरू होने वाले नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक ने ली बैठकें

इसी बीच श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव को बड़े स्तर पर मनाए जाने की तैयारियों के लिए आज पंचकूला में इनेलो के पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने शहरी कार्यकत्र्ताओं की एक मीटिंग रैली गांव में ली। पूर्व विधायक ने कहा कि इस पावन नगर कीर्तन को लेकर कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह है। पूर्व विधायक ने कहा कि पंचकूला को इस पावन अवसर पर नगर कीर्तन व संगतों की सेवा करने का कीमती मौका मिला है। उन्होंने कहा कि 30 दिसम्बर को यह नगर कीर्तन नाडा साहिब गुरूद्धारा से रामगढ़, मटांवाली, बरवाला से वाया डेराबस्सी अंबाला से होते हुए पहली जनवरी को सिरसा में होगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पार्टी के सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। इस नगर कीर्तन का आयोजन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में किया जाएगा। 

प्रदीप चौधरी ने कहा कि देश, कौम और समाज के लिए दुनिया में सबसे बड़ी कुर्बानी देने वाले और अन्याय का डटकर मुकाबला करने वाले साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर आतिशबाजी की बजाय घरों पर दीपमाला जलाने और नगर कीर्तन के साथ-साथ कीर्तन दरबार और गुरु जी के जीवन के बारे में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इनैलो पार्टी सभी धर्मों का आदर व सत्कार करती है और जननायक चौधरी देवीलाल व इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हमेशा ही सभी संतों, महापुरुषों व गुरुओं के प्रकाश पर्व हमेशा बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिख पंथ की साजना के 300वें पर्व को भी इनेलो सरकार के दौरान सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाया गया था और समाज के अन्य महापुरुषों के जन्मदिवस भी पार्टी मनाती आ रही है ताकि देश व प्रदेश की जनता उन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ले सकें और युवा पीढ़ी व आने वाली पीढिय़ों को उन महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोगों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले नगर कीर्तन को लेकर 30 दिसम्बर को सुबह 9 बजे नाडा साहिब गुरूद्धारा जिला के लोग पहुंचेगें। इस मौके पर एसपी अरोड़ा, इन्द्रजीत बड़ैच, देव राम नाडा, प्रदीप कौशल, मदन जस्सल, सरदार अमरजीत हरीपुर, आजाद मलिक, सुरेन्द्र कूंडू, बिटू कूंडू इत्यादि मौजूद थे।

 

Tags: Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD