Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी ने कैप्टन अमरिन्दर के खिलाफ शुरू की कैप्टन का धोखा मुहिम

अब घर-घर नौकरी का ढोंग कर रहे कैप्टन अमरिन्दर ने मुख्य मंत्री बनने के तुरंत बाद लगाई थी नौकरियों पर पाबंदी -हरविन्दर सिंह फूलका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Dec 2016

Last updated on: Dec 24, 2016, 00:00 IST

उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल विरुद्ध शुरु की सुखबीर की गप्प, आप का सच मुहिम के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के खिलाफ कैप्टन का धोखा मुहिम शुरू कर दी है, जिस के द्वारा 2002 से 2007 तक मुख्य मंत्री रहे कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से पंजाब और पंजाबियों के साथ किए गए धोखे घर-घर पहुंचाए जाएंगे।शनिवार को यहां पार्टी के सीनियर नेता और दाखा से उम्मीदवार एडवोकेट हरविन्दर सिंह फूलका ने कहा कि 2002 से 2007 के अपने कार्यकाल दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से लाखों नौजवानों को बोरोजगार रख कर अब नौजवानों को फिर रोजगार मुहैया करवाने के झूठे वायदे कर रहे हैं।कैप्टन अमरिन्दर सरकार की तरफ से 2002 में जारी नोटिफिकेशन का हवाला देते फूलका ने कहा कि पद संभालने के कुछ समय बाद ही मार्च महीने में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई और अप्रैल महीने से सूबे में नई भर्ती पर रोक लगा दी।फूलका ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह लोगों को ऐसी सरकार देने का दावा कर रहे हैं, जो हर परिवार को एक नौकरी देगी, जब कि इसी कैप्टन को मुख्य मंत्री बनने के बाद एक महीना भी सब्र न हुआ और उसने नौकरियों पर रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि पीपीएससी और एसएसबी की तरफ से सरकारी नौकरियों के लिए लिखित टैस्ट और इंटरव्यू ली जाती थी और नौकरियों की प्रक्रिया लगभग मुकम्मल हो चुकी थी, परन्तु बिल्कुल मौके पर नौकरियों पर पाबंदी लगने के कारण लाखों नौजवान नौकरी से वंछित रह गए। 

उन्होंने कहा कि महाराजा साहिब की तरफ से जारी हुक्म में स्पष्ट तौर पर लिखा गया था कि कैबिनेट की सहमति के बिना आगे से कोई भर्ती नहीं की जा सकती। इस लिए यदि किसी विभाग ने एक क्लर्क की भी भर्ती करनी होती थी, तो यह महाराजा साहिब के हुक्म के बिना नहीं हो सकती थी। फूलका ने कहा कि बहुत से योग्य नौजवान नौकरी के लिए अपने नियुक्ति पत्रों को इंतजार करते रहे, परन्तु कैप्टन अमरिन्दर ने नौजवान विरोधी नीति अपनाने को पहल दी। उन्होंने कहा कि नौकरियों पर पाबंदी तो लगी ही थी, साथ ही तरक्कियां भी महाराज साहिब के हुक्म के बिना नहीं हो सकतीं थीं।फूलका ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह अब किस आधार पर लोगों के साथ झूठे वायदे कर रहे हैं, जबकि उनके झूठ का पहले ही पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कैप्टन अमरिन्दर सिंह के झूठ की पोल खोलती रहेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कैप्टन के झूठ और आम आदमी पार्टी के चुनाव मनौरथ पत्र में किए वायदों की जानकारी देने के लिए घर -घर जा कर प्रचार करेगी। 

सुखबीर की गप्प, आप का सच मुहिम के बारे में बात करते फूलका ने कहा कि उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल प्रौजेक्टों के बारे में बिना सोचे समझे लम्बे-लम्बे गप्पे छोड़ जाते हैं और यह उन की आदत बन गई है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को लोगों की तरफ से मिल रहे भरपूर समर्थन के कारण पंजाब सरकार, खासकर उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल विकास का झूठा दावा करके लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी, गलतियों को सही साबित करने के लिए उप मुख्य मंत्री की तरफ से पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर मैगा प्रौजेक्टों के नींव पत्थर रखे जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर इन प्रौजेक्टों का कोई निशान दिखाई नहीं देता।फूलका ने कहा कि इन प्रौजेक्टों का सरकारी रिकार्ड में कोई जिक्र नहीं है। जंगलात विभाग की तरफ से मिली जानकारी अनुसार सडक़ों को चौड़ा करने के लिए वृक्षों को काटने के बारे में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ और सुखबीर के झूठे दावे को मशहूर करने के लिए यही तथ्य काफी है। 

उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को ज़्यादातर गप्पी के नाम से जाना जाता है और उनकी तरफ से स्टेजों पर गप्पें मारने से पहले असली स्थिति के बारे में जरा भी सोचा नहीं जाता। उनका ड्रीम प्रोजैक्ट पानी वाली बस अपने उद्घाटन के बाद  ताले के अंदर खड़ी है। फूलका ने कहा कि सुखबीर बादल के सपने ने किसानों का भारी नुक्सान किया क्योंकि बस को चलाने के लिए फालतू पानी छोडऩा पड़ा था।विधान सभा के विशेष इजलास में अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से अहम बिलों को पास करना लोगों के साथ धोखा इकरार देते फूलका ने कहा कि पंजाब के लोग इस धौखे का जवाब इनको आगामी विधान सभा चुनावों दौरान देंगे। उन्होंने कहा कि बिलों को पास करने का समय साफ जाहिर करता है कि यह लोगों को मूर्ख बनाने के इलावा कुछ भी नहीं। फूलका ने कहा कि इसके जरिए अकाली -भाजपा सरकार अपने 10 साल के कुसाशन से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।फूलका ने कहा कि यदि अकाली-भाजपा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सचमुच ही गंभीर था, तो उन्होंने अपने कारजकाल के शुरू में ऐसे बिल क्यों पास नहीं किए, अब क्यों, जब कि उन को पता है कि यह लागू नहीं हो सकते। 

 

 

Tags: H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD