Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अगस्ता में छिपाने या डरने वाली कोई बात नहीं : ए. के. एंटनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2016

Last updated on: Dec 15, 2016, 00:00 IST

पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने गुरुवार को कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का कोई भी छिपा हुआ राज नहीं है। संसद के बाहर एंटनी ने कहा, "हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है, इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। हमारे लिए यह बिलकुल स्पष्ट है।"एंटनी ने कहा, "कई बार मैंने संसद में सभी दस्तावेजों के साथ सब कुछ समझा दिया है। यह हमारी सरकार थी जिसने सीबीआई जांच का आदेश दिया और इसका ठेका निरस्त कर दिया। साथ ही मामला दायर कर पैसे भी वापस लिए।"एंटनी ने मोदी सरकार पर इस मुद्दे को 'बांटने की रणनीति' के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "यह सरकार जब भी मुश्किल में होती है, वे बांटने की रणनीति अपनाने लगते हैं।"कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का हेलीकॉप्टर सौदे से कुछ भी लेना-देना नहीं है।उन्होंने कहा, "सोनिया जी का इससे कुछ लेना-देना नहीं है, क्योंकि इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए होना है।"उन्होंने कहा, "इसकी खरीद भारतीय वायु सेना की 1999 से लगातार की जा रही मांग की वजह से की गई थी।"पूर्व वायु सेना प्रमुख एस.पी. त्यागी की गिरफ्तारी पर एंटनी ने कहा, "उन्हें जांच पूरी करने दीजिए। सच को बाहर आने दीजिए।" भाजपा त्यागी की गिरफ्तारी के बाद से संसद में आक्रामक रूप से अगस्ता वेस्टलैंड मामले को उठा रही है।

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD