Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर आयोजित होने वाले नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पांच जिलों के पदाधिकारियों व एसजीपीसी सदस्यों ने लिया भाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 13 Dec 2016

Last updated on: Dec 13, 2016, 00:00 IST

इनेलो ने गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव प्रदेश स्तर पर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर 30 दिसंबर को नाडा साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन प्रारंभ होगा, जो कि 30 दिसंबर की रात्रि को कुरुक्षेत्र में रुकेगा और उसके बाद 31 दिसंबर की रात्रि को रतिया में रुकने के पश्चात एक जनवरी को सिरसा में जाकर इसका समापन होगा। इस नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर कुरूक्षेत्र में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों के इनेलो पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में इनेलो नेताओं के साथ साथ एसजीपीसी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। अशोक अरोड़ा ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर कीर्तन निकालने के साथ साथ प्रदेश के 22 जिलों से एक-एक बस अर्थात कुल 22 बसें एक जनवरी को सिरसा से पटना साहिब के लिए रवाना होंगी। यह संगत तीन जनवरी को पटना साहिब पहुंचेगी और गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित समागम में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने देश के लिए व हिंदू समाज के लिए जो कुर्बानी दी, उसका अहसान हमारी सात पीढिय़ां भी नहीं उतार सकती। गुरु जी किसी एक जाति या वर्ग के नहीं बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। चौ देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला हमेंशा महान संतो, गुरूओं पीर फकीरों व महापुरूषों के साथ-साथ मानवता की सेवा करने और देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदां के जन्मदिन मनाते रहे हैं। इसी कड़ी में इनेलो ने गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव मनाने का फैसला लिया है। पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन किया गया है। प्रदेश के सभी 90 हलकों से पार्टी कार्यकर्ता इस नगर कीर्तन में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से अपील की कि वे इस नगर कीर्तन में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि नगर कीर्तन की तैयारी के लिए हलका स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी और कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से नगर कीर्तन में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की। एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कायमपुर, प्रचार समिति के सदस्य तेजेंद्र पाल ढिल्लों, एसजीपीसी सदस्य हरभजन सिंह मसाना ने बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो नेताओं को विश्वास दिलाया कि इनेलो द्वारा आयोजित इस नगर कीर्तन में एसजीपीसी पूरा सहयोग देगी। उन्होंने इनेलो द्वारा नगर कीर्तन आयोजित करने व पटना साहिब समागम में भाग लेने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने पूरी मानव जाति के लिए बलिदान दिया था। बैठक में पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, ईश्वर पलाका, मामू राम गोंदर, प्रदेश कार्यालय सचिव नछत्र सिंह, कंवलजीत सिंह अजराना, कुलदीप सिंह मुलतानी, रणबीर सिंह किरमिच, जसविंद्र खैहरा, बलजिंद्र सिंह बब्बू, सतबीर शर्मा, रणबीर किरमिच, मनप्रीत सिंह, जगतार सिंह, शीशपाल अंबाला, मक्खन सिंह अंबाला, सतीश सतीजा करनाल, मनोज वधवा करनाल, सुभाष मिर्जापुर, सुरेंद्र सैनी, सरदूल सिंह रमाना, बलदेव सिंह सहित अनेक नेताओं ने भाग लिया। 

 

Tags: Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD