Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

जगमीत बरार तृणमूल कांग्रेस की पंजाब इकाई के नए प्रमुख

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2016

Last updated on: Nov 24, 2016, 00:00 IST

साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस नेता जगमीत सिंह बरार को अपनी राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुकुल राय ने कहा, "बरार कई सालों से पंजाब के लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वह राज्य में भ्रष्टाचार और मादक पदार्थो के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।"तृणमूल ने यह भी कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उसकी आम आदमी पार्टी से गठबंधन की योजना है। तृणमूल के सांसद सुल्तान अहमद ने कहा, "पंजाब चुनावों के लिए योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन हमारे आप से घनिष्ठ संबंध होंगे। 

दोनों दल लोगों को शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गंठबंधन की सरकार से छुटकारा दिलाना चाहते हैं।"बरार को कांग्रेस से अप्रैल में निष्कासित कर दिया गया था। वह सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं।बरार ने साल 2014 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अवकाश लेकर पार्टी के बुरे प्रदर्शन का विश्लेषण करना चाहिए।बरार के आम आदमी पार्टी में शामिल होने चर्चा थी। उन्होंने कहा कि उनका तृणमूल में शामिल होने का फैसला आप की सलाह के बाद किया गया है।बरार ने कहा, " मेरा तृणमूल में शामिल होने का फैसला राष्ट्रीय विकल्प देने की एक बड़ी पहल का हिस्सा है और यह आम आदमी पार्टी से परामर्श के बाद किया गया है।"

 

Tags: Jagmeet Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD