Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कांग्रेस घबराहट में आकर मांग रही है चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी - हरसिमरत कौर बादल

चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी की मांग करके कांग्रेस ने आंतरिक तौर पर पहले ही हार स्वीकारी

हरसिमरत कौर बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बठिंडा , 05 Nov 2013

Last updated on: Nov 05, 2013, 00:00 IST

लोकसभा क्षेत्र बठिंडा से संसद सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि यू पी ए सरकार क ा नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी स्पष्ट नज़र आ रही हार के कारण चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी की मांग की जा रही है। बीबी बादल ने कहा कि भ्रष्टाचार के  दल दल में देश को फैंकने वाली यू पी ए सरकार को देश के लोगों द्वारा पहले ही नकारे जाने के कारण घबराहट में आई कांग्रेस पार्टी द्वारा ऐसी मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस मांग ने यह भी जाहिर कर दिया है कि कांग्रेस आंतरिक तौर पर पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है। यह बात संसद सदस्य ने आज संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान गांव चुग्गेकलां में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। संसद सदस्य द्वारा आज जिला बठिंडा के गांवों बीड़, बहिमण,चुघेकलां, सरदारगढ़, विरककलां, विरकखुर्द और बलूआणा में में संगत दर्शन कार्यक्रम किये गये और विकास कार्या के लिए लाखों रुपये की ग्रांटे वितरित की गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव सर्वेक्षणों पर पाबंदी लगाये जाने की की जा रही मांग संबंधी पूछे प्रशन का उत्तर देते हुए संसद सदस्य ने कहा कि गत् वर्षो के दौरान जब कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव सर्वेक्षण आते रहें हैं उस समय इस पार्टी द्वारा इन चुनाव सर्वेक्षणेां के पक्ष में बोला जाता रहा है परंतु आज जब देश के कोने कोने में लोगों के कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार की नीतियों से दुखी होने के कारण कांग्रेस को अपनी स्पष्ट हार नज़र आ रही है तो इसी कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनास सर्वेक्षणों के खिलाफ आवाज़ उठाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि देश के लोग इस कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चलता करने के लिए मन बना चुकी है और अब कांग्रेस जिस प्रकार का मर्जी प्रोपोगेंडा करे इस केंद्र सरकार की बेड़ी डूबने से नही बच सकती। संसद सदस्य ने कहा कि बेशुमार मंहगाई पैदा करने वाली एवं कोयला स्कैंडल, 2 जी स्पैक्ट्रम, कॉमनवेल्थ गेम्ज़ और अन्य बहु करोड़ी घोटालों की जन्मदाती कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए की केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए लोग मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि यू पी ए सरकार के  2014 के चुनावों में वापिस आने की जरा भी गुजाइंश नही रही क्योंकि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने मंत्रीयों ने सरकारी खजाने को अंधाधुंध लूटा है। केंद्र सरकार द्वारा धान की खरीद के दौरान बदरंग दाने की प्रतिशत चार से 12 करने को केंद्र सरकार का बहुत लेट उठाया कदम बताते हुए बीबी बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों के इस अह्म मुद्दे को बार बार केंद्र सरकार के पास उठाया गया तो भी यू पी ए सरकार द्वारा यह फैसला बहुत लेट लिया गया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह फैसला कब लिया गया जब बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल मंडियों में बेच चुके थे। बीबी बादल ने कहा कि इससे पुन: स्पष्ट हुआ है कि देश का पेट भरने वाले राज्य पंजाब के किसानों की यह केंद्र की कांग्रेस सरकार कभी भी हितैषी नही रही। आज इन संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान विधायक श्री दर्शन सिंह कोट फत्ता एवं अन्य प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: harsimrat kaur badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD