Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डोनाल्ड ट्रंपट्रंप में बुनियादी मूल्यों का अभाव : बराक ओबामा

बराक ओबामा
बराक ओबामा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 05 Nov 2016

Last updated on: Nov 05, 2016, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बुनियादी मूल्य अधिकांश अमेरिकियों जैसे नहीं हैं और वह देश के सर्वोच्च पद के योग्य नहीं हैं। समाचार एजेंसी 'एफे' के मुताबिक, ओबामा शुक्रवार को डेमोकेट्रिक प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए तीन दिन में दूसरी बार उत्तर कैरोलिना गए थे।ओबामा ने फयेटेविले स्टेट यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन में कहा, "भय को नहीं, आशा को चुनिए।"ओबामा ने ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा, "अगर आप मानते हैं कि एक साथ हम मजबूत हैं तो हम ऐसे राष्ट्रपति को नहीं चुन सकते जो अल्पसंख्यकों का तिरस्कार करता है, विकलांग अमेरिकियों का उपहास उड़ाता है, अप्रवासियों को अपराधी और दुष्कर्मी कहता है।"उन्होंने कहा, "हम ऐसे राष्ट्रपति को नहीं चुन सकते, जो शेखी बघारता है कि लोकप्रिय होने के कारण वह यौन दुराचार जैसी गलतियों से बच सकते हैं। जो महिलाओं को 'सुअर', और 'कामचोर' कहता है और उन्हें एक से 10 के पैमाने पर ग्रेड करता है। यह अमेरिका नहीं है।

"ओबामा ने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने अपनी बेटियों मालिया और सशा को किस प्रकार पाल-पोष कर बड़ा किया है।उन्होंने कहा, "हमने उन्हें हर किसी का सम्मान करना सिखाया है। हमने उन्हें सिखाया है कि कोई भी आपसे बड़ा नहीं है और कोई आपसे छोटा भी नहीं है और आप किसी को गिराकर खुद को ऊंचा नहीं उठाते। हमने अपने बच्चों को ये मूल्य दिए हैं, जो आप अपने बच्चों और नाती-पोतों को दे रहे हैं। हमारा राष्ट्रपति ऐसा नहीं हो सकता, जो हर रोज इन बुनियादी मूल्यों का उल्लंघन करता है।"ओबामा ने कहा कि कई रिपब्लिकनों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार को अस्वीकार कर दिया है, क्योंकि ट्रंप बिल्कुल अयोग्य हैं।हाल ही में हुए जनमत संग्रह में उत्तर कैरोलिना में ट्रंप और क्लिंटन के बीच फैसला बराबरी पर पाया गया। ज्यादातर विशेषज्ञ मानते हैं कि यहां ट्रंप के लिए जीत के आसार हैं।

 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD