Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

40 विभागों के 174 अधिकारियों के साथ सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को करेंगे मंथन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 17 Oct 2016

Last updated on: Oct 17, 2016, 00:00 IST

लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को हिसार जिले की विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में दोपहर बाद 2 बजे होने वाली इस मीटिंग के लिए डिस्ट्रिक्ट डवलपमेंट कॉर्डिनेशन एंड मानिटरिंग कमेटी (दिशा) के चेयरमैन दुष्यंत चौटाला इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मीटिंग के लिए 174 अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त दिशा कमेटी के वाईस चेमरमैन एवं राज्यसभा सांसद तथा जिले के सभी विधायकों को भी निमंत्रण दिया गया है।सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अगस्त माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने व निगरानी के लिए दिशा कमेटी का गठन किया था। 13 अगस्त को पूरे देश में इस कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया था। सांसद ने बताया कि मंगलवार को होने वाली मीटिंग में हिसार जिले में हो रहे तमाम विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी एवं जहां पर भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनका गंभीरता से निदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसानों को धान व बाजरा बेचने में मंडियों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और फसलों की खरीद सुचारू नहीं हो रही है।

इसके अतिरिक्ति हाईवे सहित शहर में घूम रहे आवारा पशुओं से आमजन को पूरी तरह से राहत नहीं मिली है और हाईवे पर दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिसार व हांसी के आसपास के क्षेत्रों के वाहन चालकों को टोल फ्री करने पर भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार सेना के अधिकारियों को भी इस मीटिंग में आने के लिए निमंत्रण दिया गया है ताकि सेना आसपास के क्षेत्र में देश भक्ति के कार्यकर्म चला सके जिससे पथभ्रष्ट हो रहे युवाओं को वापस समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।युवा सांसद ने बताया कि मीटिंग में मुख्यत: सडक़ों की खस्ता हालत पर चर्चा, जिले में पीने के पानी की उपलब्धता, पटेल नगर आरयूबी के लिए धन की कमी पर चर्चा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, सर्वशिक्षा अभियान, बढ़ते चिकनगुनिया व डेंगू के मामले, मनरेगा योजना के सही क्रियान्वन, दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत ढाणियों में बिजली के कनेक्शन, बुढापा पेंशन के वितरण में समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर-खेत तक पानी की व्यवस्था, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिड डे मिल, रेलवे पेंडिग पड़े प्रोजेक्ट्स, बीएसएनएल की वाई-फाई योजना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाशना, सांसद निधि कोष पर चर्चा व विधायक आदर्श ग्राम योजना जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD