Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

लॉकडाउन के बीच शराब चोरी में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई : दुष्यंत चौटाला

Dushyant Chautala, Jannayak Janta Party, JJP, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2023

Last updated on: Mar 17, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शराब की चोरी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच के संबंध में विधानसभा में पेश किए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन अपर मुख्य सचिव टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था, जिसने 30 जुलाई 2020 को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। 

उन्होंने कहा कि ड्यूटी में चूक के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जांच राज्य सतर्कताा ब्यूरो द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कला रामचंद्रन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। 

इसमें पुलिस विभाग की अनियमितताओं और नाकामियों की जांच की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर 14 मामलों में 27 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा भी जांच के आधार पर सात सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 15 आबकारी निरीक्षकों के खिलाफ परमिट जारी करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अभी भी प्रक्रियाधीन है। 

चौटाला ने यह भी कहा कि अवैध शराब की बिक्री से होने वाले राजस्व नुकसान को रोकने और विभाग की व्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी डिस्टिलरी और बॉटलिंग प्लांट में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा सिस्टम स्थापित किए गए हैं, साथ ही मुख्यालय में एक एकीकृत नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

 

Tags: Dushyant Chautala , Jannayak Janta Party , JJP , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD