Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

नौकरी के लिए शिक्षित व्यक्ति से अधिक काबिल हुनरमंद : राजीव प्रताप रूड़ी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Oct 2016

Last updated on: Oct 12, 2016, 00:00 IST

कौशल विकास एवं उद्यमिता के केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने बुधवार को कहा कि शिक्षित व्यक्ति के मुकाबले एक हुनरमंद व्यक्ति के पास नौकरी के ज्यादा अवसर हैं।मंत्री की यह टिप्पणी इसलिए आई है कि उनके मंत्रालय ने फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय के साथ भारत और फ्रांस की कंपनियों में सहयोग बढ़ाने के लिए करार किया है। फ्रांस की कंपनी शिनाईजर इलेक्ट्रिक भारतीय युवाओं को कौशल का प्रशिक्षण दे रही है। रूड़ी ने कहा, "हम लोगों को मौजूदा व्यवस्था को बदलनी है जिसमें हुनरमंद कार्यबल को इस वजह से तिरस्कार से देखा जाता है क्योंकि वे शिक्षा प्रणाली को छोड़ चुके होते हैं।" एक प्रशिक्षित बिजली कामगार जो शिनाईजर का स्मार्ट टूलकिट लेकर अकड़कर चलता है वह इंजीनियरिंग की डिग्री वाले व्यक्ति से नौकरी पाने के ज्यादा लायक है। रूड़ी ने कहा कि मोदी सरकार का सपना भारतीय युवाओं को इतना अच्छा हुनरमंद बनाने का है कि वे प्रति घंटे सौ डॉलर तक कमा सकें, जैसे हुनरमंद कामगार अमेरिका और यूरोप में कमाते हैं।

उन्होंने कहा, "यदि हम तकनीकी कौशल के अलावा आईटी, सॉफ्ट स्किल और कामकाज करने भर एक विदेशी भाषा की जानकारी को जोड़ दें तो हम लोग दुनिया के सबसे अच्छे कार्य बल हो सकते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी विद्युत कंपनी के साथ साझीदारी उस दिशा में एक कदम है।"शिनाईजर इलेक्ट्रिक फाउंडेशन और शिनाईजर इलेक्ट्रिक इंडिया फाउंडेशन सिखाने के लिए उपकरण दान में देंगे, प्रयोगशाला स्थापित करेंगे और कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित भी करेंगे। इनकी पहचान राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद (एनएसडीसी) और पावर सेक्टर स्किल काउंसिल (पीएसएससी) ने संयुक्त रूप से की है। मंत्री ने कहा कि हमारे देश का सबसे अधिक ध्यान मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्मार्ट सिटीज जैसे राष्ट्रीय अभियानों पर है, इसलिए ऊर्जा, सौरऊर्जा और स्वचालन के क्षेत्रों में कुशल कार्य बल की बहुत अधिक जरूरत है। मेक इन इंडिया अभियान हुनमंद निर्माताओं के बगैर संभव ही नहीं है। इससे पहले कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि चूंकि उद्योग नौकरी देने वाले हैं इसलिए उनका कौशल विकास के स्तर पर शामिल होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD