Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नितिन गडकरी ने बिहार में कई सीवर परियोजनाओं की आधारशिला रखी

ये परियोजनाएं गंगा में प्रतिदिन सीवर का 32 करोड़ लीटर पानी गिरने से रोकेंगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छपरा (बिहार) , 01 Mar 2019

Last updated on: Mar 01, 2019, 00:00 IST

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण, सड़क यातायात और राजमार्ग एवं नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के छपरा में 2785.23 करोड़ रुपये की सीवर परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी भी उपस्थित थे।इन परियोजनाओं से गंगा किनारे बसे 13 शहरों के सीवर का 32 करोड़ लीटर पानी गिरने से रुकेगा। बिहार के ये 13 शहर – पटना, छपरा, सोनपुर, दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा, मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर हैं।

परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है –

दीघा, पटना :   दीघा में प्रतिदिन 10 करोड़ लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसमें 288 किलोमीटर का सीवर नेटवर्क शामिल है।

कंकड़बाग, पटना :  कंकड़बाग में प्रतिदिन 5 करोड़ लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अतिरिक्त 150 किलोमीटर लम्बे सीवर नेटवर्क तैयार करने को मंजूरी दी गई।

फुलवारी शरीफ, पटना :  फुलवारी शरीफ में प्रतिदिन 60 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा प्रतिदिन 70 लाख लीटर की संयुक्त क्षमता वाले दो अतिरिक्त सीवर उपचार संयंत्र, एक पंपिंग स्टेशन, बहाव रोकने और उनका मार्ग बदलने की 4 परियोजनाओं तथा बीच के 3 पंपिंग स्टेशनों की भी आधारशिला रखी है।

बख्तियारपुर, पटना :  बख्तियारपुर में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा एक मुख्य पंपिंग स्टेशन, बहाव रोकने और उनका मार्ग बदलने की 6 परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी गई।

फतुहा, पटना :  फतुहा में प्रतिदिन 70 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा 5 सीवर पंपिंग स्टेशन, बहाव रोकने और उनका मार्ग बदलने की 19 परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी गई।

मोकामा :  मोकामा में प्रतिदिन 80 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र और 3 पंपिंग स्टेशनों की आधारशिला रखी गई।

दानापुर :  दानापुर में प्रतिदिन 2.5 करोड़ लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा 1 सीवर पंपिंग स्टेशन, बहाव रोकने और उनका मार्ग बदलने की 2 परियोजनाओं, 4.1 किलोमीटर लम्बी मेन सीवर लाइन और 2.8 किलोमीटर लम्बी मेन लाइन की भी आधारशिला रखी गई।

मनेर :  मनेर में प्रतिदिन 65 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा 1 सीवर पंपिंग स्टेशन, बहाव रोकने और उनका मार्ग बदलने की 2 परियोजनाओं और 3 किलोमीटर लम्बी मेन सीवर लाइन की भी आधारशिला रखी गई।

छपरा :  छपरा में प्रतिदिन 3.2 करोड़ लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा 5 सीवर पंपिंग स्टेशन, बहाव रोकने और उनका मार्ग बदलने के लिए 31 नालों, 8 घाटों की मरम्मत और विकास तथा 2.3 किलोमीटर लम्बी मेन सीवर लाइन की भी आधारशिला रखी गई।

सोनपुर :  सोनपुर में प्रतिदिन 35 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा बहाव रोकने और उनका मार्ग बदलने के लिए 4 नालों तथा 3.576 किलोमीटर लम्बा बहाव रोकने वाले सीवर की भी आधारशिला रखी गई।

बेगूसराय :  बेगूसराय में प्रतिदिन 1.7 करोड़ लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र और 98 किलोमीटर लम्बे सीवर नेटवर्क की आधारशिला रखी गई।

खगड़िया :  खगड़िया में प्रतिदिन 45 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र, 2 सीवरेज पंपिंग स्टेशन और जल बहाव को रोकने और उसका मार्ग बदने के लिए नाला बनाने की 3 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

मुंगेर :  मुंगेर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र और 174.5 किलोमीटर लम्बे सीवर नेटवर्क की आधारशिला रखी गई।

भागलपुर :  भागलपुर में प्रतिदिन 45 लाख लीटर सीवर के पानी को साफ करने की क्षमता वाले सीवर उपचार संयंत्र और 10 पंपिंग स्टेशनों की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर सारण के सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी, बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नंद किशोर यादव, बिहार के सड़क निर्माण मंत्री और अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान श्री नितिन गडकरी और अन्य विशिष्टजनों ने सोनपुर में 19.75 करोड़ रुपये की लागत से 6 घाटों का उद्घाटन किया। इन घाटों में परिधान बदलने के कमरे, शौचालयों और बैठने के लिए चबूतरों की सुविधा भी है।बिहार में 18 शहरों के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली नमामि गंगे सीवर संरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इस समय गंगा किनारे बसे शहरों की वर्तमान सीवर उपचार क्षमता केवल 64 मिलियन लीटर प्रतिदिन है। इसे नमामि गंगे परियोजनाओं के तहत लगभग 10 गुना बढ़ाकर 643 एमएलडी किया जा रहा है।     

 

Tags: Nitin Gadkari , Rajiv Pratap Rudy , Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD