Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार ने किया छठी वाहिनी, आईटीबीपी मुख्‍यालय, जलालपुर (छपरा) का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छपरा (बिहार) , 22 Apr 2018

Last updated on: Apr 22, 2018, 00:00 IST

राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री एवं नीतीश कुमार, मुख्‍यमंत्री (बिहार) के कर कमलों द्वारा  जलालपुर (छपरा) स्थित छठी वाहिनी, आई.टी.बी.पी. के नवनिर्मित मुख्‍यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुशील कुमार मोदी, उप मुख्‍यमंत्री, बिहार, कई क्षेत्र के सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, श्री ओम प्रकाश यादव, श्री जनक राम समेत कई स्‍थानीय विधायक एवं पार्षद, जिला प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारी एवं गणमान्‍य व्‍यक्ति मौजूद थे।आई.टी.बी.पी. के डी.जी. श्री आर.के.पचनंदा ने इस समारोह में सभी गणमान्‍य व्‍यक्तियों का स्‍वागत किया तथा आई.टी.बी.पी. के आधुनिकीकरण और बेहतर कार्य परिस्थितियों हेतु गृह मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्‍लेख किया।

श्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर आई.टी.बी.पी. द्वारा देश तथा विदेशों निभाए जा रहे कर्तव्‍यों की जमकर तारीफ की तथा कहा कि आई.टी.बी.पी. विषम हिमालयी परिस्थितियों में देश की सेवा कर रही है। उन्‍होंने कहा कि इस बल को जहाँ भी कोई चुनौती सरकार द्वारा सौंपी गई है उसका निर्वाह हिमवीरों द्वारा पूर्ण निष्‍ठा, ईमानदारी एवं समर्पण से किया गया है।आई.टी.बी.पी. को आधुनिक साजो-सामान से लैस करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बलों के शहीद कार्मिकों एवं उनके परिवार के कल्‍याण हेतु सरकार तत्‍पर है। श्री सिंह ने कहा कि आई.टी.बी.पी. के छपरा जनपद में स्‍थापित होने से क्षेत्र का और द्रुत गति से विकास होगा और यहॉं के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

उन्‍होंने बिहार के मुख्‍यमंत्री, उप मुख्‍यमंत्री एवं उपस्थित सभी गणमान्‍य व्‍यक्तियों का इस समारोह में सम्मिलित होने के लिए शुक्रिया अदा किया तथा आई.टी.बी.पी. को नए भवनों के समयबद्ध निर्माण के लिए बधाई दी।इस अवसर पर बिहार के मुख्‍यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार आगमन पर केंद्रीय गृहमंत्री का हार्दिक स्‍वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा आई.टी.बी.पी. को भरपूर सहयोग प्रदान करने की बात कही। उन्‍होंने आई.टी.बी.पी. के छपरा जनपद में स्‍थापित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के नौजवानों को पुलिस बलों में सेवा करने हेतु दिशा व प्रेरणा मिलेगी। श्री सुशील कुमार मोदी, उप मुख्‍यमंत्री (बिहार) ने अपने संबोधन में इस अवसर को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए आशा व्‍यक्‍त की कि आई.टी.बी.पी. के परिसर के स्‍थापित होने से क्षेत्र में कई सकारात्‍मक परिवर्तन होंगे।

श्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री ने इस अवसर पर आई.टी.बी.पी. के 8 कार्मिकों को वीरता के लिए सम्‍मानित भी किया। श्री राकेश कुमार, उप सेनानी, निरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्‍टेबल सुखदेव दोनकारी, कांस्‍टेबल महेश कुमार, कांस्‍टेबल अमित नेगी को नक्‍सलियों से लोहा लेने, हेड  कांस्‍टेबल सुजान सिंह को मजार-ए-शरीफ, अफगानिस्‍तान में आग लगने की घटना पर काबू पाने तथा हेड कांस्‍टेबल नरेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल बिमन बिस्वास को धौलागिरि पर्वतारोहण अभियान में साथी पर्वतारोही की प्राण रक्षा करने हेतु वीरता के लिए गृहमंत्री ने सम्‍मानित किया।इस मौके पर आई.टी.बी.पी., जिला प्रशासन एवं पुलिस के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।   

 

Tags: Rajnath Singh , Nitish Kumar , Sushil Kumar Modi , Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD