Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भाजपा मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में सरकार बनाएगी : राजीव प्रताप रूडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 12 Feb 2018

Last updated on: Feb 12, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में सरकार बनाएगी। त्रिपुरा में 18 फरवरी को और नागालैंड व मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। मतों की गिनती 3 मार्च को होगी।रूडी ने यहां पत्रकारों से कहा, "भाजपा 2009 में नौ राज्यों में सरकार बनाने के बाद अब खुद के दम या सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर देश के 19 राज्यों में सरकार बना चुकी है। हम इसमें तीन और राज्यों को जोड़ने वाले हैं। मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड। और, इस सूची में जुड़ने वाला चौथा राज्य कर्नाटक होगा।"मेघालय के पूर्वी शिलांग, दक्षिण शिलांग, उत्तर शिलांग ओर प्योनथोरुमखराह में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए शिलांग में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेघालय में मैं बदलाव की नब्ज को पढ़ सकता हूं और ऐसा लगता है कि लोगों ने यहां बदलाव का मन बना लिया है, जिस तरह के बदलाव का पूरा देश गवाह रहा है।"उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पास कोई दृष्टिकोण नहीं है, इसने पूरे देश में अपना पकड़ खो दी है और कुछ बचे राज्य में वह संघर्ष कर रही है और उनमें से एक मेघालय है। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा के पास स्पष्ट घोषणापत्र है और वह है-विकास।"

रूडी ने कहा, "हमारे घोषणापत्र में ग्रामीण विकास सम्मिलित है जो कि हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ रोजगार, ओद्यौगिकीकरण, युवा सशक्तिकरण, पर्यटन हैं।"मेघालय में खंडित जनाधार मिलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम खंडित जनादेश में विश्वास नहीं करते हैं। हमारे पास बहुमत होगा। मेरे आत्मविश्वास से चकित मत होइए। मैं पिछले 30 वर्षों से चुनावों को संभाल रहा हूं और हम मेघालय में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं।"एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर रूडी ने कहा कि मेघालय पर यहां के प्रगतिशील समाज, जागरूक एवं जिंदादिल युवा को देखते हुए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, "लेकिन, अफसोस की बात है कि दिल्ली में हमें यहां मिल रहा फीडबैक बता रहा है कि यहां की राज्य सरकार अच्छा काम नहीं कर रही है। यहां केवल केंद्र सरकार ने अच्छा राजमार्ग बनाने का सकारात्मक काम किया है।"

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD