Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कैप्टन के बयान पर जताई तीखी प्रतिक्रिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) , 03 Oct 2016

Last updated on: Oct 03, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने युद्ध की आशंका के चलते पंजाब के सीमावर्ती गांवों को खाली करवाने के केंद्र सरकार के आदेशों पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंदर सिंह की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।दल के प्रमुख प्रवक्ता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कैप्टन अमरेंदर की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर विषय पर भारतीय सेना को सेवाएं दे चुके कैप्टन अमरेंदर का यह बयान बहुत मायने रखता है। कैप्टन युद्ध से होने वाले परिणाम और विभिषिका से वाकिफ हैं। युद्ध की आग में आम लोगों को झोंका नहीं जा सकता। केंद्र सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई की आशंका के चलते ही राज्य की सीमा पर बसे इन गांवों को खाली करवाने के आदेश जारी किए हैं। कैप्टन सीमा के नाजुक हालात से भली तरह से परिचित हैं। अफसोस की बात यह है कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कैप्टन इस तरह के बयान जारी कर रहे हैं। ग्रेवाल ने कहा है कि देश पर छाए इस संकट काल में कांग्रेस को केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करना चाहिए। जबकि ऐसे संवेदनशील मामले पर बचकाने बयान देकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रेवाल ने कहा है कि कैप्टन अमरेंदर को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान से देश की सुरक्षा को ही खतरे में डाल दिया है। इस बयान से खास तौर पर पंजाब के लोगों में अविश्वास की भावना पैदा हो गई है। 

 

Tags: Maheshinder Singh Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD