Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रेम सिंह चंदूमाजरा द्वारा जम्मू-कश्मीर चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करने से सुधार लहर का भाजपा से सीधा संबंध साबित हुआ : शिरोमणी अकाली दल

आर.एस.एस और भाजपा सिख संस्थाओं और संगठनों को तबाह करने पर तुली हुई: सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

Maheshinder Singh Grewal, Maheshinder Grewal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 28 Sep 2024

Last updated on: Sep 28, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए सुधार लहर के नेताओं की निंदा करते हुए कहा कि प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने जम्मू में भाजपा के लिए प्रचार करके साबित कर दिया है कि सुधार लहर नागपुर से आदेशों का पालन कर रही है।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रो. चंदूमाजरा ने न केवल भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगें, बल्कि मतदाताओं से वादा किया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह भाजपा नेता को मंत्री बनाने का मामला उठाएंगें। उन्होने कहा,‘‘ इससे साबित होता है कि सुधार लहर आरएसएस और भाजपा की देन है।

उन्होने कहा,‘‘ इससे साबित होता है कि भाजपा ने महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर बनाए गए गुटों की तर्ज पर ही सुधार लहर बनाई है।’’सरदार ग्रेवाल ने कहा कि सुधार लहर के छह से अधिक प्रमुख नेता अब सीधे आरएसएस और भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रो. चंदूमाजरा और गगनजीत बरनाला कल भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए कल जम्मू गए थे। 

उन्होने कहा,‘‘ रखड़ा भाईयों ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर दिया हैं,जबकि हाल ही में हुए संसदीय  चुनावों में स. सिकंदर सिंह मलूका की पुत्रवधु बठिंडा से भाजपा की आधिकारिक उम्मीदवार थी।’’ उन्होने कहा कि बीबी जागीर कौर ने पिछले साल भाजपा नेता इकबाल सिंह लालपुरा के समर्थन से एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था।

गुरप्रताप सिंह वडाला के इस दावे के बारे में एक सवाल के जवाब में कि चंदूमाजरा का भाजपा के लिए प्रचार एक निजी यात्रा थी, सरदार ग्रेवाल ने कहा कि राजनीतिक लोगों का राजनीतिक काम करते समय कोई निजी जीवन नही होता। उन्होने कहा,‘‘ प्रो. चंदूमाजरा और गगनजीत बरनाला ने भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगें, भाजपा के तत्कालीन चुनाव चिन्ह के साथ  मीडिया को संबोधित किया और चुनाव जीतने पर भाजपा उम्मीदवार को मंत्री बनाने के बारे में खुलकर बात की।’’

एक अन्य मुददे पर बोलते हुए वरिष्ठ अकाली नेता ने आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्रीय अनुदान का दुरूपयोग करने के लिए आम आदमी पार्टी की निंदा की है। उन्होने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने विज्ञापनों और मंत्रियों और अधिकारियों के सरकारी बंगलों के नवीनीकरण के लिए निजी अस्पतालों को गरीबों और जरूरतमंदों को दी जाने वाली धनराशि का दुरूपयोग करने के लिए पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। 

उन्होने कहा कि अब उच्च न्यायालय ने सरकार को सार्वजनिक धन के दुरूपयोग का विवरण देने का निर्देश दिया है।सरदार ग्रेवाल ने कहा कि मार्च 2023 के बाद से डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है जब नगर निगम लुधियाना के जनरल हाउस का कार्यकाल पूरा हो चुका  है, लेकिन सरकार स्थानीय निकायों को चलाने के लिए लोगों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार देने के लिए चुनाव कराने में नाकाम रही है।

पंचायत चुनावों के बारे में बात करते हएु सरदार ग्रेवाल ने कहा कि यह चुनाव धान की कटाई के दौरान हो रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कम से कम लोग मतदान करें। उन्होने कहा,‘‘ किसान कटाई में व्यस्त हैं और मजदूर और व्यापारी मंडियों में व्यस्त हैं। उन्होने कहा कि आप उम्मीदवारों को कोई विरोध न हो इसीलिए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ही ऐसा कर रही है। उन्होने मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक के समय से बढ़ाकर सुबह 7बजे से शाम 7 बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक मतदाता पंचायती चुनावों में भाग ले सकें।

 

Tags: Maheshinder Singh Grewal , Maheshinder Grewal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD