Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘इमरजेंसी ’ फिल्म सिख समुदाय और पंजाब को बदनाम करने की गहरी साजिश : महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

कहा कि अगर निर्माता असली तस्वीर पेश करना चाहते तो उन्हे फिल्म में अकाली दल के 19 महीने के संघर्ष को शामिल करना चाहिए : सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल

Maheshinder Singh Grewal, Maheshinder Grewal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 20 Sep 2024

Last updated on: Sep 20, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज आरोप लगाया है कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म सिख समुदाय और पंजाब को बदनाम करने की गहरी साजिश है और साथ ही पार्टी ने जोर देकर कहा कि यदि निर्माता उस दौर की असली स्थिति दिखाने के प्रति गंभीर है तो पार्टी के 19 महीने कें संघर्ष को फिल्म में शामिल किया जाना चाहिए।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि फिल्म कें ‘ट्रेलर’ में निर्माताओं ने संत जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी के रूप में पेश किया है, जबकि ऐतिहासिक तत्थों के अनुसार  जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई  थी, तब वह 1975 के दौरान टकसाल के सेवादार थे।

सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश करना एक गंभीर मुददा है और ऐसा लगता है कि यह पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय को बदनाम करने की गहरी साजिश का हिस्सा है। वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि सच्चाई यह है कि शिरोमणी अकाली दल ने 19 महीने तक ‘आपातकाल’ के खिलाफ आंदोलन किया और इस विरोध प्रदर्शन के तहत रोजाना एक जत्था गिरफ्तारियां देता रहा। 

उन्होने कहा कि  एक भी बूंद का खून-खराबा  नही हुआ, लेकिन यह दिखाने की कोशिश की गई कि इमरजेंसी के दौरान बड़े पैमाने पर खून-खराबा हुआ, जोकि पूरी तरह से गलत और असत्य है। सरदार ग्रेवाल ने कहा कि अगर फिल्म निर्माता वास्तव में ‘इमरजेंसी के दौरान जो कुछ हुआ उसे दिखाने के लिए गंभीर है तो अकाली दल द्वारा 19 महीने तक चलाए गए आंदोलन और उन सभी लोगों के वास्तविक तथ्रूों को शामिल हरना चाहिए जिन्हे आपातकाल का विरोध करने पर  इंदिरा गांधी ने जेल में डाल दिया। 

उन्होने कहा कि अकाली दल फिल्म द्वारा गढ़ी जा रही झूठी कहानी का विरोध करेगा ताकि आने वाली पीढ़ियां गुमराह न हों।सरदार ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल सेंसर बोर्ड से अनुरोध करेगा कि गलत ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित किसी भी फिल्म को मंजूरी न दे। उन्होने कहा कि समय की मांग है कि लोगों के सामने वास्तविक तथ्य पेश किए जाने और कंगना रनौत को भी ऐसा ही करना चाहिए। 

उन्होने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि रनौत को विशेष रूप से सिख समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए नियुक्त किया गया है, जो हमेशा देश की सुरक्षा और एकता के लिए हमेशा डटकर खड़े रहे हैं।वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि न्यायपालिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी फिल्म की अनुमति नही दी जानी चाहिए जिसमें किसी समुदाय यां उसके धार्मिक नेता को आतंकवादी के रूप में चित्रित किया गया हो।

 

Tags: Maheshinder Singh Grewal , Maheshinder Grewal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD