Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस ने राफेल सौदे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2016

Last updated on: Sep 24, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर फ्रांस से केवल 36 राफेल विमान खरीदने को लेकर निशाना साधा, जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) के शासनकाल में 126 विमान खरीदने पर सहमति बनी थी। कांग्रेस ने कहा कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिए स्थिति जटिल और संवेदशनशील होती जा रही है।कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी ने संवाददाताओं से कहा, "संप्रग सरकार के दौरान हमने आईएएफ की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए 126 विमान खरीदने की योजना बनाई थी। अब उसे कम करके 36 विमान कर दिया गया है।"एंटनी ने कहा, "आईएएफ के मुताबिक, 126 उनकी तत्काल संचालन आवश्यकताओं के लिए न्यूनतम आवश्यकता है।"पूर्व रक्षामंत्री ने कहा, "भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमानों की स्वीकृत संख्या 42 स्क्वाड्रन है और अब स्थिति जटिल और संवेदशनशील है। आईएएफ को और अधिक स्क्वाड्रन की जरूरत है और 2022 तक यह संख्या घटकर 25 रह जाएगी।"एंटनी ने सवाल किया, "सरकार की योजना क्या है? वह अपनी ताकत बढ़ा रहे चीन और पाकिस्तान की तुलना में अंतर को कैसे पाटेगी?"

कांग्रेस नेता की ये टिप्पणियां फ्रांस से 7.87 अरब यूरो कीमत के 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के करार पर भारत के हस्ताक्षर के एक दिन बाद आई है। एंटनी ने कहा, "आज हमने मीडिया में कुछ भ्रामक खबरें पढ़ी हैं, जिनमें दावा किया गया है कि वर्तमान सरकार ने इस सौदे में पैसे बचाए हैं। यह सही नहीं है।"एंटनी ने कहा, "संप्रग अंतिम करार तक नहीं पहुंच पाया था और कीमत को लेकर बातचीत चल रही थी।"एंटनी ने कहा, "उस समय कीमत को लेकर मुझे पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा समेत कई जिम्मेदार लोगों से शिकायतें मिली थीं।"उन्होंने कहा था, "उन्होंने कहा था कि कीमत बहुत अधिक है, बेहद ऊंची है।"कांग्रेस नेता ने कहा, "मैंने कहा कि इससे पहले कि हम अनुबंध पर हस्ताक्षर करें, हमें बेहद वरिष्ठ नेताओं से 'जीवन चक्र लागत' के बारे में मिली शिकायत की वित्त मंत्रालय द्वारा अच्छी तरह से जांच करानी चाहिए।"उन्होंने कहा, "आप संप्रग सरकार के शासन काल के दौरान की कीमत और वर्तमान कीमत की तुलना नहीं कर सकते। 

इस तरह की खबरें फैलाना सही नहीं है।"एंटनी ने साथ ही कहा कि वह वास्तविक करार का विवरण जाने बिना वर्तमान कीमत पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।लड़ाकू विमानों की तकनीक के हस्तांतरण पर विचार नहीं करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए एंटनी ने कहा, "हमने कहा था कि हम फ्रांस से केवल 18 विमान खरीदेंगे और शेष 108 एचएएल (हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) के सहयोग से भारत में ही निर्मित किए जाएंगे।"उन्होंने कहा, "इसलिए करार 18 विदेशों से खरीदने और 108 भारत में निर्मित करने का था। वर्तमान करार में वह स्थिति नहीं है। इसमें 'मेक इन इंडिया' नहीं है।"

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD