Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आरएसएस पर टिप्पणी के लिए किसी दिन माफी मांगेंगे राहुल : शहनवाज हुसैन

शहनवाज हुसैन
शहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Sep 2016

Last updated on: Sep 01, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भूलने की बीमारी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाने संबंधी टिप्पणी के लिए वह किसी दिन माफी मांगेंगे। भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "राहुल गांधी समझते हैं कि कांग्रेस की वर्तमान हालत के लिए एक राष्ट्रवादी संगठन जिम्मेदार है और इसलिए वह आरएसएस पर हमला कर रहे हैं। देश जानता है कि आरएसएस देश के लिए क्या कर रहा है।"उन्होंने कहा, "वह (राहुल) मुद्दे पर दो बार यू टर्न ले चुके हैं। किसी दिन वह निश्चित तौर पर माफी मांगेंगे।"शहनवाज ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह दिग्भ्रमित हैं, क्योंकि किसी दिन वह कुछ बोलते हैं और अचानक अगले कुछ दिनों में अपना रुख बदल देते हैं।

उन्होंने कहा, "आरएसएस को कांग्रेस और राहुल गांधी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। देश से प्रेम करने वाले लोगों पर हमला करना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस के कई कद्दावर नेता अतीत में आरएसएस के खिलाफ आरोप लगा चुके हैं, लेकिन देश की जनता ने हमेशा उसे खारिज किया। राहुल गांधी का आरएसएस पर रुख राजनीतिक है और इससे न सिर्फ कांग्रेस बल्कि राहुल गांधी को भी नुकसान होगा।"केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राहुल गांधी को भूलने की बीमारी है और उनके बयान में चौंकाने वाली कोई बात नहीं है।उन्होंने कहा, "चलिए, अदालत को यह फैसला करने दीजिए कि वह इसके बारे में क्या सोचती है।"

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया है कि वोट बैंक राजनीति के लिए राहुल गांधी आरएसएस पर हमला कर रहे हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं।शर्मा ने कहा, "बेहतर होता कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बात करते। मुसलमानों को तुष्ट करने के लिए वह वोट बैंक की राजनीति करने में व्यस्त हैं।"भाजपा नेता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को याद दिलाया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए आरएसएस को आमंत्रित किया था।उन्होंने कहा, "नेहरू ने जो भी किया, क्या राहुल गांधी के अधीन कांग्रेस उससे असहमत है और क्या इसके लिए वह माफी मांगेगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह सर्वविदित है कि सन् 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीछे कांग्रेस थी और वह राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो उसके नीचे की धरती कांप उठती है।शर्मा ने कहा, "तो क्या पूरी कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार होगी और सबको जेल भेजा जाना चाहिए।"इससे पहले, राहुल गांधी ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि आरएसएस पर की गई अपनी टिप्पणी पर वह अटल हैं और आरएसएस की कथित मानहानि के मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हैं।

 

Tags: Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD