Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पनडुब्बी डाटा लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच हो : ए.के. एंटनी

ए.के. एंटनी
ए.के. एंटनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2016

Last updated on: Aug 24, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने बुधवार को भारतीय पनडुब्बी स्कॉर्पियन के लड़ने एवं छिपाव पहलुओं से संबंधित संवेदनशील जानकारियां कथित रूप से लीक होने के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। एंटनी ने यहां कहा, "लीक के बारे में सत्य का पता लगाने के लिए मैं केंद्र सरकार से तुरंत एक उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने का निवेदन करता हूं।"पूर्व रक्षामंत्री ने कहा, "क्या लीक गंभीर किस्म का है? लीक का दायरा क्या है और क्या यह सच है? वह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

"उन्होंने इस मामले में सरकार से युद्धस्तर पर कार्रवाई करने को भी कहा।आस्ट्रेलियाई मीडिया की एक रपट ने मंगलवार को उजागर किया कि स्कॉर्पियन पनडुब्बबी से संबंधित संवेदनशील जानकारियां फ्रांस की जहाज निर्माता कंपनी डीसीएनएस की ओर से लीक हुई हैं। उक्त कंपनी ने पनडुब्बी का डिजाइन तैयार किया है और इससे संबंधित लीक हुए दस्तावेज 22,000 पृष्ठ के हैं।स्कॉर्पियन पनडुब्बी का निर्माण 3.5 अरब डॉलर की लागत से मुंबई के मझगांव गोदी में हो रहा है। 

यह पारंपरिक डीजल पनडुब्बी है, जिसमें उन्नत छिपाव(स्टेल्थ) क्षमता होने का दावा किया जाता है।डीसीएनएस की ओर से लीक 22,000 पृष्ठों के दस्तावेज में पानी के नीचे सेंसर, पानी के ऊपर सेंसर, युद्ध प्रबंधन प्रणाली, टारपीडो प्रक्षेपण प्रणाली, संचार और नौवाहन प्रणाली समेत पनडुब्बी के विभिन्न पहलुओं से संबंधित जानकारियां शामिल हैं।भारतीय नौसेना ने कहा है कि लीक का स्रोत भारत नहीं है।

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD