Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसी ज्वालामुखी की तरह बस फटने वाला है कश्मीर : ए. के. एंटनी

ए. के. एंटनी
ए. के. एंटनी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 23 Aug 2016

Last updated on: Aug 23, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर की स्थिति ऐसे ज्वालामुखी की तरह है जो बस फटने ही वाला है। एंटनी ने साथ ही कश्मीर घाटी में चल रही समस्या के राजनीतिक समाधान के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को घाटी भेजे जाने का समर्थन किया।पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी ने यहां एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा, "कश्मीर घाटी किसी ज्वालामुखी की तरह है, जो फटने ही वाला है। अगर इसका कोई राजनीतिक हल तत्काल नहीं निकाला गया तो देश को बाद में पछताना पड़ेगा।"एंटनी ने कहा कि पाकिस्तान हाथ धोकर कश्मीर में समस्याएं खड़ी करने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना कश्मीर में अस्थिरता पैदा करने में जी-जान से लगी हुई है। हमें कश्मीरवासियों का विश्वास जीतने की जरूरत है। उन्हें यह अहसास होना चाहिए कि दिल्ली में रह रहे लोग अपने ही हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा, जिसे तत्काल बदलने की जरूरत है।"उन्होंने कहा कि कश्मीरवासियों का विश्वास जीतने की गिनी चुनी कोशिशों से काम नहीं चलेगा और इसे सेना या पुलिस के जरिए नहीं किया जा सकता।एंटनी ने कहा, "इसका सिर्फ एक ही रास्ता है और वह है राजनीतिक बातचीत। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए कि कश्मीर के युवकों की सोच आतंकवादी है, बल्कि धैर्यपूर्वक उनसे बात करने और उन्हें मनाने की कोशिश होनी चाहिए।"

 

Tags: A.K. Antony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD