Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया

 

रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : दीपिका महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 11 Aug 2016

भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां रियो ओलम्पिक में महिला एकल वर्ग में इटली की गुएनडालिना सार्तोरी को 1/16 एलीमिनेटर में मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दीपिका ने ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में अपने इस सफल प्रदर्शन के कारण प्रतिद्वंद्वी तीरंदाज से 6-2 से जीत की। रांची की 22 वर्षीया तीरंदाज की शुरुआत काफी धीमी रही। उन्होंने अपने पहले दो प्रयासों में सात तथा आठ अंक हासिल किए और तीसरे प्रयास में नौ अंक बनाए।इस मुकाबले में दूसरी ओर इटली की सार्तोरी ने काफी अच्छी शुरुआत करते हुए तीनों प्रयासों में नौ-नौ अंक हासिल किए। इस प्रकार उन्होंने पहला सेट भारतीय तीरंदाज के खिलाफ 27-24 से जीता। 

मुकाबले के दूसरे सेट से दीपिका ने अपनी फार्म में वापसी की और 10-10-9 अंक बनाते हुए इटली की सार्तोरी पर 29-26 से मुकाबला बराबर किया। तीसरा मुकाबला टाईब्रेकर था, जिसमें दीपिका ने 10-9-9 अंक बनाते हुए जीत हासिल की। इसमें सार्तोरी ने 10-8-8 (26) अंक हासिल किए। मुकाबले चौथे तथा अंतिम सेट में भी दीपिका ने अपना दबदबा बनाए रखा और इसे अपने नाम करने के लिए बाकी दो सेटों में 10-10 अंक हासिल किए। इसे पहले विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त तीरंदाज दीपिका ने 1/32 एलीमिनेटर में अपने से ऊंची वरीय जॉर्जिया की क्रीस्टीन इस्बुअ को 6-4 से हराया। क्रीस्टीन ने पहले प्रयास में 8,9,9 अंक जुटाए। 

दूसरे सेट में हालांकि जार्जियाई खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया3 और 10, 10 तथा 9 अंक जुटाए। इस पर दीपिका ने भी दूसरे सेट में 10,10 तथा 9 अंक जुटाए। स्कोर दीपिका के पक्ष में 3-1 था।दीपिका ने तीसरे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करेत हुए तीनों 10 प्वाइंटर्स हासिल किए। क्रीस्टीन के पास इसका जवाब न था।क्रीस्टीन ने हालांकि चौथे सेट में 10, 9 तथा 10 अंक जुटाए जबकि दीपिका सिर्फ 9, 9, 9 अंक ही जुटा सकीं।इसके बाद यह मुकाबला पांचवें सेट तक खिंचा। दोनों तीरंदाजों ने इस सेट में 10, 10, 9 अंक बनाए। अंक बंटे और दीपिका बाजी मारने में सफल रहीं।

 

Tags: Dipa Karmakar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD