Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाओं के लिए 73.45 करोड़ रूपए का नया प्रोजेक्ट तैयार:शरनजीत सिंह ढिल्लों

प्रोजेक्ट तहत कुल 610 किलोमीटर ज़मीनदोज खाले बनाए जाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2016

Last updated on: Aug 10, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को ओर बेहतर सिंचाई सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्धेश्य से एक नया प्रोजेक्ट तैयार किया गया है जिस तहत कंडी कैनाल स्टेज-1 पर गड्डों से कुल 610 किलोमीटर लंबाई के पाईप लाइनों द्वारा ज़मीनदोज खाले बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट तहत 19867 हैक्टेयर बारानी रक्बे को सिंचाई अधीन लाया जाएगा।पंजाब के सिंचाई मंत्री स.शरनजीत सिंह ढिल्लों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा तैयार किए 73.45 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से होशियारपुर व निकटतम क्षेत्रों के किसानों को ओर बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ढिल्लों ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों दौरान किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं देने के लिए 13740 किलोमीटर लंबाई में 1428.06 करोड़ रूपए की लागत से कच्चे खालों को पक्का किया जा चुका है जिससे 700440 हैक्टेयर क्षेत्र को बेहतर सिंचाई सुविधाओं अधीन लाया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार इन खालों को पक्का करके बहुमूल्य पानी को रिसने की प्रक्रिया द्वारा व्यर्थ जाने से बचाया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पानी के सही वितरण प्रणाली द्वारा टेलों तक सही सिंचाई सुविधाएं प्रदान की हैं, जिससे राज्य के कृषि उत्पादन में जिक्रयोग बढ़ोतरी हुई है।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि 914 करोड़ रूपए की लागत वाले 5 विभिन्न प्रोजेक्टों जैसे कि सरहिंद फीडर पार्ट-2, बठिंडा ब्रांच पार्ट-2, यू बी डी सी, कोटला ब्रांच पार्ट-2 और घग्गर ब्रांच पार्ट-1 पर खाले पक्के करने का कार्य पहले ही जोरों से चल रहा है। उन्होंने बताया कि अबोहर ब्रांच, भाखड़ा मेन ब्रांच, सरहिंदर फीडर और बठिंडा ब्रांच जिला श्री मुक्तसर साहिब कमांड के टूट चुके खालो का पुनर्निर्माण /निर्माण का कार्य भी निर्माणाधीन है।स.ढिल्लों ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त कोटला ब्रांच पार्ट-1 और ईस्टर्न कैनाल पार्ट-1 के प्रोजेक्ट जोकि 2007-08 दौरान पूरे कर दिए गए थे जिन पर 85.51 करोड़ रूपए की लागत से 822 किलोमीटर लंबाई के खाले पक्के  किए गए  थे और 26141 हैक्टेयर क्षेत्र को बढिय़ा सिंचाई सुविधाओं अधीन लाया गया था।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD