इनेलो प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी से मांग की है कि शहरवासियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। श्री अरोड़ा इनेलो किसान प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रणधीर सिंह मथाना, हलका प्रधान रणबीर किरमिच, चंद्रभान बाल्मीकि सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज शहर में लोगों की जान-माल सुरक्षित नहीं है। शहर की कालोनियों में प्रतिदिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कल्याण नगर में एक ही रात में चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। पिछले सप्ताह में गांव अमीन में लाखों रुपये की लूट की घटना हुई थी। इसी प्रकार शहर की अनेक कालोनियों में चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा करने मे नाकाम साबित हो रहा है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वैसे तो सारे प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिटा हुआ है, लेकिन कुरुक्षेत्र में इन दिनों चोरियों की काफी भरमार है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि लोगों को उचित सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान रणधीर सिंह मथाना की उपस्थिति में रतन सिंह सरपंच खेड़ी शीशगरां को प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उप प्रधान तथा रामदिया पिंडारसी को प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। कर्ण सिंह रोड़ सुनहेड़ी, ईश्वर सिंह थाना, रणबीर सिंह डूडी, रामचंद्र पूर्व सरपंच कलसा, अमरजीत सिंह झरौली, कश्मीर सिंह सिरसमा, ज्ञान सिंह अजरावर, बलदेव सिंह सैनी ठसका, सुभाष चंद, मैंसी माजरा, महल सिंह पाडलू, महेंद्र सिंह रतनडेरा, तेजा सिंह सैनी कसेरला को उप प्रधान बनाया गया है। मुकेश शर्मा हथीरा, सुच्चा सिंह कंबोज सुलखनी, स्वर्ण सिंह दबखेड़ा, गुरनाम सिंह चढुनी, सुखदेव सिंह बिशनगढ़, केहर सिंह सिंहपुरा, ऋषिपाल सूरजगढ़, चेतन सिंह सिरसला, सुरेश गुर्जर टबरा, सुखचैन मांगना, गुरनाम सिंह अहमदपुर, धर्मपाल गुर्जर, भेरियां, माया राम सरपंच खानपुर, अमरजीत सिंह बोधनी को प्रकोष्ठ का महासचिव मनोनीत किया गया। रामचंद्र ढोलामाजरा, जसबीर सिंह थरौली, ओमप्रकाश आलमपुर, राजकुमार बरगट, महमा सिंह रामपुरा, रामपाल शर्मा, धनौरा जाटान, ईश्वर मोर स्योंसर, सुरेंद्र सिंह संभालखी, अंग्रेज सिंह धंतौड़ी, मेवा सिंह गढीरोडान, पे्रम चंद ककराला को सचिव बनाया गया है, जबकि रामकुमार फतेहपुर को संगठन सचिव, देशराज नंबरदार रावा को प्रचार सचिव तथा सोमगिर गोस्वामी टीकरी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है।