Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओमन चांडी ने बस में सवार होकर लोगों को चौकाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 29 Jul 2016

Last updated on: Jul 29, 2016, 00:00 IST

ऐसा लगता है कि गत मई महीने में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद ओमन चांडी जीवन की छोटी खुशियों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कोल्लम से राज्य की राजधानी तक 75 किलोमीटर की यात्रा बस से की। राज्य की राजधानी जाने वाली रेलगाड़ी छूट जाने और एक कार की पेशकश ठुकराने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता को कोल्लम से तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरल राज्य परिवहन निगम की एक बस में सवार होते देखा गया।

कोल्लम बस अड्डे पर बस की महिला संवाहक ने कहा कि वह चकित हो गई, जब उन्होंने चांडी को बस में सवार होते देखा। महिला संवाहक ने उन्हें चालक के पीछे एक सीट दी।चांडी के सुरक्षा दल के एक सदस्य ने आईएएनएस से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बस में सवार करीब 25 यात्रियों को सुखद आश्चर्य हुआ।सुरक्षा अधिकारी ने कहा, "ज्यों ही बस आगे बढ़ी, यात्री चांडी का अभिवादन कर रहे थे, उनसे बातचीत कर रहे थे और उनके साथ सेल्फी ले रहे थे।"सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ज्यों ही बात फैली, कई संवाददाता भी बस में सवार हो गए। तिरुवनंतपुरम में उनकी कार प्रतीक्षा कर रही थी और एक अच्छी संख्या में मीडियाकर्मी उनका अभिवादन करने के लिए मौजूद थे।संयोग से करीब एक दशक बाद चांडी बस की सवारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना पूर्व योजना के बस से यात्रा करना जारी रखेंगे।

चांडी ने कहा, "खासतौर पर तेज चलने वाली केरल राज्य परिवहन निगम की बस से यात्रा करना मैं हमेशा पसंद करता हूं, लेकिन व्यस्तताओं की वजह से मैं ऐसा करने में असमर्थ था। अब मेरे पास समय है।"विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद चांडी ने नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं लेने का फैसला किया। वह सिर्फ विधायक हैं।

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD