पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पूर्व संसद सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी हश्र भी पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला और पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जैसा होगा जिन्हें लोगों ने अपनी माँ पार्टी की पीठ में छुरा मारने कारण बनवास भेज दिया है।आज यहां भदौड़ विधान सभा क्षेत्र के संगत दर्शन दौरान लोगों को संबोधन करते मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सियासी विचारधाराओं के असित्तव में इन दोनों नेताओं ने अपनी मां पार्टी को धोखा दिया था ओैर सिद्धू भी इन से भिन्न नही है उन्होने कहा कि सिद्धू ने एक सुनहरे भविष्य के लिए अपनी पार्टी को धोखा दिया है और प्रत्येक राज्य के लोग उसे इस कार्य के लिए माफ नही करेगें। उन्होने कहा कि सिद्धू जैसे मौका परस्त और भगौडे सियासी नेता का पंजाब की सियासत में कोई काम नही है तथा आने वाले समय में लोग उसे उचित जवाब देगें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी भगौड़े और विचारधाराओं के बिना नेताओ के पनाहगार बनती जा रही है। उन्होने कहा कि आप असल में मौकापरस्त व भगौडे नेताओं की पार्टी है जिन्होने पंजाब को लूटने के लिए एकजुटता कर ली है।राज्य कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर तीखा हमला करते मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन के किसान विरोधी होने का एक लम्बा इतिहास है। उन्होने कहा कि जहां एक तरफ अकाली भाजपा गठजोड़ किसानों को मुफत बिजली मुहैया करवा रहा है वही दूसरी तरफ निशुल्क बिजली की सुविधा को अमरेन्द्र सिंह ने अपनी सरकार के समय बंद करके भारी वितीय बोझ डाला था। इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरेन्द्र ने एसवाईएल नहर की खुदाई के लिए नींव पत्थर रखने आई इंदिरा गांधी का स्वागत करके अपने किसान विरोधी होने का सबूत दिया था।
संगत दर्शन कार्यक्रमों की अहमियत का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन के इस अदभूत प्रयत्न का एक मात्र उदेश्य लोगों के कल्याण को यकीनी बनाना है उन्होने कहा कि विकासमयी और कल्याणमयी इस कार्यक्रम का विरोध करके कांग्रेसी नेता अपना लोक विरोधी होने का सबूत दे रहे हेै।तपा में संगत दर्शन दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तपा के निर्माणाधीन बस स्टैड और तहसील कम्पलैक्स का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि डायरैक्टर स्थानीय सरकार और मुख्य इंजीनियर की अध्यक्षता अधीन एक टीम इस कस्बे का दौरा करके इसक ो बहुमुखी बनाने के लिए प्रारूप तेयार करेगी।
इस के पश्चात ढीलवां में पत्रकारों के प्रश्रों का उत्तर देते हुये मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय केबिनेट द्वारा एम्ज अस्पताल स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि यह मालवा के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होने कहा कि इस से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि केन्द्रीय केबिनेट ने एम्ज को मंजूर कर के मालवा के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। विरोधी पक्षों द्वारा राज्य के मेहनती लोगों पर नशेड़ी होने का ठप्पा लगाने की जोरदार निंदा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशे की समस्या देश के अन्य राज्यों से बहुत कम है। उन्होने कहा कि पंजाब विरोधी ताक ते जानबूझ कर देश के लोगों के समक्ष रख कर पंजाब के छवि को खराब कर रहे है। उन्होने कहा कि एक तरफ अपने निजी राजनीतिक लाभ के कारण कुछ ताकतें मेहनती पंजाबियों को बदनाम कर रहे है।
इससे पहले मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये उन्होने पूर्व प्रमुख सचिव और सीनियर अकाली नेता स. दरबारा सिंह गुरू ने अपनी व्यवस्यता में से भगौड़ विधान सभा क्षेत्र के लिए समय निकालने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि स. बादल का यह अदभूत प्रयास भगौड विधान सभा क्षेत्र के विकास को और भी प्रोत्साहन देगा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त वित एवं योजना मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री केजेएस चीमा , डिप्टी कमीशनर स. भूपिन्द्र सिंह, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू , एसएसपी स. गुरप्रीत सिंह तूर, जिला कोआरडीनेटर स. गुरप्रीत सिंह बणावाली , प्रधान सैनिक विंग इंजीनियर गुरजिन्द्र सिंह सिद्धू , अकाली नेता वीरइंद्र सिंह जेलदार , संत बाबा टेक सिंह धनौला, गुरिन्द्र सिंह गिंदी,रणजीत सिंह ढिलवां , बलदेव सिंह चुंघा आदि उपस्थित थे।