Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने अकाली नेता बादल को दी श्रद्धांजलि

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Parkash Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Parkash Singh Badal News, Parkash Singh Badal Latest News, Parkash Singh Badal Today News, Parkash Singh Badal Death, Parkash Singh Badal Age, Parkash Singh Badal Death News, Parkash Singh Badal Deat Reason, Parkash Singh Badal Cremation, Parkash Singh Badal Cremation Time, Parkash Singh Badal Achivement, Parkash Singh Bada
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Apr 2023

Last updated on: Apr 26, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक और पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने चंडीगढ़ पहुंचे। प्रकाश सिंह बादल का मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को 'व्यक्तिगत क्षति' बताया था और कहा था कि वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया। 

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया।देश के दूसरे सबसे उम्रदराज राजनेता बादल का मंगलवार को 95 साल की उम्र में संक्षिप्त बीमारी के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन से करने वाले बादल ने अपने राजनीतिक करियर के दौरान संकटग्रस्त किसानों और देश को बचाने के लिए अपनी पार्टी द्वारा उठाए गए मजबूत और सैद्धांतिक रुख पर हमेशा संतोष और गर्व व्यक्त किया था।

एनडीए के संस्थापक सदस्य बादल ने 2020 में अलग होने से पहले हमेशा अकाली-भाजपा संबंधों को नाखून व मांस का संबंध कहा था।बादल के पार्थिव शरीर को बुधवार को यहां पार्टी कार्यालय लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग और नेता श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

राज्य सरकार ने बादल के सम्मान में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, उनका उसी दिन मुक्तसर जिले में उनके पैतृक गांव बादल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बादल के निधन के बाद बुधवार और गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

बादल ने 1970 के दशक के अंत में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Parkash Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Parkash Singh Badal News , Parkash Singh Badal Latest News , Parkash Singh Badal Today News , Parkash Singh Badal Death , Parkash Singh Badal Age , Parkash Singh Badal Death News , Parkash Singh Badal Deat Reason , Parkash Singh Badal Cremation , Parkash Singh Badal Cremation Time , Parkash Singh Badal Achivement , Parkash Singh Badal CM Tenure

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD