Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिंगापुर से लौटे मंत्री सर्राफ तकनीकी योजनाओं को पिटारा लेकर

सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट के पानी को बनाया जा सकता है नहाने व कपड़े धोने लायक:घनश्याम सर्राफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 19 Jul 2016

Last updated on: Jul 19, 2016, 00:00 IST

जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी व आबकारी एवं काराधान मंत्री घनश्याम सर्राफ ने सिंगापुर से लौटकर वहां की स्वच्छ पेयजल तकनीकी योजनाओं की जानकारी को मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि वहां पर अपनाई गई तकनीकी योजनाओं को यहां पर अपनाकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से गंदे पानी को भी नहाने व कपड़े धोने लायक बनाया जा सकता है। मंत्री सर्राफ का तर्क था कि इस तरह के प्लांटों के माध्यम से पानी की वेस्टेज को तो बचाया ही जा सकता है साथ में पानी का सही ढंग से उपयोग भी हो सकता है। फिलहाल सिंगापुर में जांची व देखी गई तकनीकी योजनाओं के हर पहलूओं पर मंथन जारी है। सारे पहलूओं की जांच के बाद ही इनको लागू करने पर कोई विचार होगा।

मंत्री सर्राफ ने बताया कि सिंगापुर में आयोजित पानी के स्त्रोत बचाने विषय पर आयोजित कार्यक्रम में च्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई। पानी के स्त्रोतों को बचाने को लेकर विचार मंथन हुआ। पानी के स्त्रोतों को बचाने के लिए स ाी को मिलकर प्रयास करने होगे। ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी के भीषण संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने गलोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे,तभी इसे कम किया जा सकता है।  इस दौरान उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी देखा। जहंा पर सीवरेज के पानी को कपड़े धोने व नहाने के लायक बनाया जा रहा था। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त प्लांट के बारे में बारीकी से जानकारी ली और तथ्यों को जांचा। इसके अलावा वहां पर उपभोक्ताओं के घरों तक दी जाने वाली पानी की सप्लाई के बारे में भी जानकारी ली। चूंकि वहां पर हर घर में पीने के पानी का अलग और कपड़े व नहाने तथा अन्य कार्यो के लिए अलग से पानी की सप्लाई होती है। 

मोदी के अभियानों का किया बखान

मंत्री सर्राफ ने सिंगापुर में पीएम नरेंद्र मोदी की नमामे गंगे परियोजना का बखान किया। उन्होंने वहां पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा गंगा की सफाई तथा उसके पानी को स्वच्छ रखने की योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यमुना के जल को स्वच्छ रखने की योजना से अवगत कराया। इनके अलावा पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से कार्यक्रम में विभिन्न देशों के लोगों को रूबरू करवाया। 

मंथन के बाद लागू करने पर होगा विचार

मंत्री सर्राफ ने बताया कि सिंगापुर में जो तकनीकी योजनाओं के बारे में जानकारी ली है और जिनको देखा है। उन योजनाओं पर पहले विचार विमर्श होगा और उनके सभी पहलूओं की जांच की जाएगी। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही इन योजनाओं को लागू करने पर विचार हो पाएगा। सिंगापुर दौरे के दौरान उनके साथ बल्लभगढ के विधायक मूलचंद शर्मा, गुहला चिका के विधायक कुलवंत बाजीगर,जनस्वास्थ्य विभाग के  चीफ इंजीनियर सुजानाराम, अधीक्षक अभियंता पीके बंसल थे। 

 

Tags: Ghanshyam Saraf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD