Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मंत्री घनश्याम सर्राफ व विधायिका रोहिता का केस से नाम हटाने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 13 May 2016

Last updated on: May 13, 2016, 00:00 IST

पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ व पानीपत की विधायक रोहिता रेवड़ी को भेजे गए नोटिस पर सुनवाई करते हुए मंत्री घनश्याम सर्राफ व विधायक रोहिता का नाम केस से हटाने के निर्देश दिए है। उक्त नोटिस दो दिन पहले जनस्वास्थ्य विभाग की इंजीनियरिंग विंग के एक्सईन सज्जन सिंह लोहान की तरफ से जारी करवाए गए थे। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ के अधिवक्ता चर्तुभुज गोयल ने बताया कि उन्होंने न्यायाधीश के समक्ष मंत्री घनश्याम सर्राफ का पक्ष मजबूती से रखा ओर कहा कि जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री सर्राफ को इस केस में शामिल नहीं किया जा सकता है।

जिस पर न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए मंत्री सर्राफ व पानीपत की विधायक रोहिता रेवड़ी को केस से हटाने के निर्देश दिए है। कार्यकारी अभियंता एसएस लोहान ने मंत्री सर्राफ पर एक ठेकेदार के नजदीकी होने का आरोप लगाया था और कहा था कि फर्जी बिलों का भुगतान के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था।क्या कहते है मंत्री सर्राफ हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि वह  पहले ही कह चुके है कि  विभाग के कार्यकारी अभियंता एस.एस लोहान द्वारा उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद एवं निराधार हैं। कार्यकारी अभियंता लोहान के पिछले रिकार्ड के अनुसार वह शिकायत करने का आदी है। जब भी उनसे किसी जगह की व्यवस्था बनाने की कही जाती है तो वे बौखला जाते है। बौखलाहट में शिकायत करने में जुट जाते है। 

 

Tags: Ghanshyam Saraf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD