Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हम किसी भी जांच को तैयार : ओमन चांडी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 01 Jul 2016

Last updated on: Jul 01, 2016, 00:00 IST

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने शुक्रवार को उनके कार्यकाल में हुए कथित मधुशाला घोटाले और विवादास्पद जमीन सौदों की जांच का स्वागत किया। चांडी का बयान तब आया जब पुलिस महानिदेशक जैकब थॉमस और सतर्कता प्रमुख दो विवादास्पद सौदों की पहले हुई जांच में खामियां बताईं और इसे एक मिशन का रूप देते नजर आए। इन सौदों की जांच पहले उनके विभाग द्वारा की गई थी।चांडी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी तरह की जांच का स्वागत करते हैं, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान भ्रष्टाचार के इर्द गिर्द केंद्रित था।

चांडी ने कहा, "हां, उन्हें उनके काम के साथ आगे बढ़ने दें। चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन विपक्षी वाम मोर्चा ने कहा था कि वे 800 सरकारी फैसले की जांच करेंगे जो हमने हमारे कार्यकाल के अंत में किए थे।"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 800 निर्णयों को उस समय विपक्ष ने भ्रष्ट करार दिया था, जो अब घटकर 46 हो गए हैं। इनमें 18 ऐसे हैं जो रद्द नहीं किए जा सकते हैं। इसलिए उन्हें जांच करने दें।चांडी ने कहा, "हमने सुना है कि वे मानसिक रूप से अक्षम, स्वलीन बच्चों और मस्तिष्क पक्षाघात पीड़ितों के लिए निजी क्षेत्र में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की मंजूरी की जांच कर रहे हैं। इस मामले में मैं दोषी हूं और जिस समय वे जांच शुरू करेंगे, मैं जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो जाऊंगा।"

जैकब ने पूर्व वित्त मंत्री के.एम. मणि के मामले में कानूनी सलाह लेने का फैसला किया है। इसके बाद चांडी ने प्रतिक्रिया दी है।बंद मधुशालाओं को खुलवाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में मणि को पद छोड़ना पड़ा था। आरोप लगने के बाद सतर्कता विभाग ने दो अलग जांचों में उन्हें पाक साफ करार दिया था।गत साल जैकब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक थे जब सतर्कता विभाग की जांच चरम थी। चांडी सरकार ने विभाग से उनका तबादला कर दिया था।थॉमस ने तिरुवनंतपुरम में चांडी के समय हुए जमीन सौदे की भी फिर से जांच कराने का फैसला किया है।चांडी ने कहा, "छिपाने के लिए हमारे पास कुछ भी नहीं है और इसलिए हम किसी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं।"

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD