Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

जवानों की हत्या से इस्लाम व कश्मीर को नुकसान : महबूबा मुफ्ती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Jun 2016

Last updated on: Jun 26, 2016, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि रमजान के पवित्र महीने में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवानों की हत्या शर्मनाक है। पंपोर के निकट शनिवार को शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं हमले की निंदा करती हूं। बतौर एक मुस्लिम मैं इससे शर्मिदा हूं कि इस तरह की घटना रमजान के महीने में हुई, जिसमें ईश्वर से अपने गुनाहों के लिए तौबा मांगी जाती है, पुण्य के काम किए जाते हैं।"लश्कर-ए-तैयबा के दो आत्मघाती आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया था। इन दोनों की भी घटना में मौत हो गई।उन्होंने कहा, "अल्लाह ने आदेश दिया है कि रमजान के महीने में हम लोगों को सभी तरह के पापकर्मो से दूर रहना चाहिए। इस तरह का कार्य केवल कश्मीर को बदनाम करता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "दुनिया भर के सभी देशों ने अपने नागरिकों को कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी थी, लेकिन अब उन देशों ने अपनी यात्रा परामर्श में ढील दी है।"महबूबा ने कहा कि इस तरह के कार्य से एक मां अपने पुत्र से, एक बहन अपने भाई से और एक परिवार अपनी आजीविका से वंचित हो जाता है।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से शांति और विकास की गति अवरुद्ध होती है जिस रास्ते पर जम्मू एवं कश्मीर अभी बढ़ रहा है।महबूबा ने कहा, "अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे लोगों की हत्या से कश्मीर की बदनामी हुई है और जो लोग इस तरह के कार्यो में संलिप्त हैं वे इस्लाम की कोई सेवा नहीं कर रहे हैं।"शहीद जवानों में उप निरीक्षक जयचंद्रन और संजय कुमार, हेड कांस्टेबल बीर सिंह व जगतार सिंह और सिपाही संतोष साहू, सतीश चंद और राजेश शामिल हैं।हमले में सीआरपीएफ के 22 जवान घायल हो गए जिनका श्रीनगर स्थित सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD