Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के तो क्या कांग्रेस के भी कप्तान नहीं रहे: कमल शर्मा

कहा, कैप्टन कांग्रेस में गुटबाजी व अनुशासनहीनता रोकने में नाकाम

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2016

Last updated on: Jun 19, 2016, 00:00 IST

कल शनिवार को लंबी में कैप्टन अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की रैली में पार्टी के नेताओं में हुई मारपीट व एक दूसरे की पगडिय़ां उतारने की घटना पर टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री कमल शर्मा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के कप्तान तो क्या बनेंगे वे तो कांग्रेस के भी कप्तान नहीं रहेलगते हैं।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा नेता श्री कमल शर्मा ने कहा कि ‘चाहूंदा है पंजाब, कैप्टन दी सरकार’ जैसे कार्यक्रम चला कर कांग्रेस यह अभास देना चाहती है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार लाने को बेताब है परंतु असलीयत यह है कि कोई भी पंजाबी यह नहीं चाहता कि राज्य में कांग्रेस की सरकार गठित हो। पंजाब के लोग विकास चाहते हैं, खानाजंगी नहीं। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के दिशाहीन अभियान चला कर कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दुर्गति को टाल नहीं सकती।भाजपा नेता श्री कमल शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठजोड़ जीत की तिकड़ी बनाने जा रही है। कांग्रेस हताश और निराश है। कैप्टन अमरिंदर सिंह जब कांग्रेस के ही कप्तान नहीं बन पा रहे हैं तो कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर उन्हें ‘पंजाब दा कैप्टन’ पेश कर उन्हें मुंगेरी लाल के हसीन ख्वाब दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबी की घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व 8 जून को दीनानगर में कांग्रेस के धरने के दौरान पार्टी की गुटबाजी उस समय सतह पर आगई थी जब पार्टी के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस सेवा दल के नेता आईएस गुलाटी को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा। 

इन घटनाओं से साफ है कि कांग्रेस में गुटबाजी व अनुशासनहीनता चरम सीमा पर है और ऐसी स्थिति में कांग्रेस किस उम्मीद के साथ चुनावी अखाड़े में उतरने जा रही है।कांग्रेस द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेतली से पंजाब के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करने पर भाजपा नेता श्री कमल शर्मा ने कहा कि सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को सांसद के तौर पर अपने दो सालों के कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने इस समय अवधि में अमृतसर के लिए क्या किया ? गुरु की नगरी की कौनसी समस्या संसद में उठाई और किस परियोजना को मंजूरी दिलवाने का प्रयास किया। श्री कमल शर्मा ने पंजाब में आईआईएम खोलने पर वित्त मंत्री श्री अरुण जेतली का आभार जताया है।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD