Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

कमल शर्मा ने उठाया केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के समक्ष

फिरोजपुर पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का मुद्दा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 May 2018

Last updated on: May 17, 2018, 00:00 IST

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा ने फिरोजपुर में बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर  की परियोजना में हो रहे विलंब का मुद्दा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के समक्ष उठाया और जल्द काम शुरू करने की मांग की। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे आज चंडीगढ़ पीजीआई के दौरे पर आए हुए थे, जिस दौरान श्री कमल शर्मा ने उनसे मिल कर  उक्त परियोजना में हो रही देरी व इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। इस पर श्री चौबे ने जहां पीजीआई अधिकारियों से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी वहीं श्री शर्मा को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अपनी भेंट में श्री कमल शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री को बताया कि लगभग केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे पंजाब के मालवा क्षेत्र व सीमांत इलाके के लिए फिरोजपुर व संगरूर जिलों में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर बनाने की परियोजना को मंजूरी दी थी। संगरूर में यह सेंटर शुरू भी हो चुका है परंतु फिरोजपुर में काम निरंतर लटकता आरहा है। 

इसके लिए पंजाब सरकार दो साल पहले फिरोजपुर में 21 एकड़ जमीन पीजीआई के नाम स्थानांतरित भी कर चुकी है परंतु किन्हीं कारणों से इसका काम आगे नहीं बढ़ पाया है। श्री कमल शर्मा ने बताया कि वैसे तो पूरा पंजाब कैंसर जैसी समस्या से पीडि़त है परंतु राज्य से सबसे बड़े भू-भाग वाले मालवा इलाके में इसका प्रकोप ज्यादा देखने में आया है। वर्तमान में यहां के लोग राजस्थान के बीकानेर स्थित अस्पताल में कैंसर का ईलाज करवाने जाते हैं जो उनके लिए काफी दूर पड़ता है। कहने को राज्य के बड़े शहरों में कैंसर के इलाज के निजी अस्पताल तो हैं परंतु यहां इलाज महंगा होने के कारण साधारण लोग इसका लाभ उठा पाने में असमर्थ हो जाते हैं। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने उन्हें इस परियोजना पर जल्द काम शुरू करवाने का भरोसा दिलवाया। इस मौके पर पीजीआई के निदेशक श्री जगत राम व स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Ashwini Kumar Choubey , Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD