Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बैंकों और किसानों का पैसा खा गए कैप्टन के दामाद : कमल शर्मा

घोटाले के तथ्य जाने बिना ट्वीट कर सैल्फ गोल कर लिया कांग्रेस ने

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Feb 2018

Last updated on: Feb 26, 2018, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद बैंकों व किसानों का करोड़ों रूपये डकार गए हैं जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कांग्रेस की भ्रष्ट संस्कृति की मिसाल है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा कि बिना राजनीतिक शह के यह घोटाला संभव नहीं था, अब नैतिकता की मांग है कि मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी पूरे मसले पर जवाब दें। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा सिम्भाली शुगर्स लिमिटेड के चेयरमैन गुरमीत सिंह मान, उप प्रबंध निदेशक गुरपाल सिंह और अन्य को लगभग 200 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोपी बनाया है। बैंक के डिप्टी एमडी गुरुपाल सिंह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्दर सिंह के दामाद हैं। भाजपा नेता श्री कमल शर्मा ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि इस घोटाले को भाजपा के सिर मढऩे के चक्कर में बिना जांच के ट्वीट कर कांग्रेस ने देश में अपनी हास्यस्पद छवि बना ली और शर्मसार हो कर अपना ट्वीट वापिस लेना पड़ा।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने इस घोटाले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि कंपनी ने साल 2011 में रिजर्व बैंक की गन्ना किसानों के लिए लाई गई योजना के तहत 97.85 करोड़ का लोन लिया था। इस रकम को गन्ना किसानों को वित्तीय मदद के रूप में बांटना था, लेकिन कंपनी ने फर्जीवाड़ा करके इस रकम को अपने काम के लिए खर्च कर लिया। 31 मार्च 2015 को यह लोन एनपीए बन गया। जिसके बाद कंपनी ने पिछले लोन को चुकाने के लिए 110 करोड़ रुपये का नया लोन लिया। नोटबंदी के 20 दिन बाद 29 नवंबर 2016 को एनपीए घोषित कर दिया गया। श्री कमल शर्मा ने बताया कि यह बैंक से 97.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला है और109.08 करोड़ रुपये का लोन डिफाल्ट हुआ है।श्री कमल शर्मा ने बताया कि नीरव मोदी से लेकर ललित मोदी, विजय माल्या और अब दामाद घोटाला सभी की जननी कांग्रेस पार्टी ही है और यह घोटाले राजनीतिक शह पर होते रहे हैं। अब जब केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश में आर्थिक अनुशासन ला रहे हैं जिसके चलते विगत समय के घोटाले सामने आने लगे हैं। शर्म की बात है कि कांग्रेस पार्टी अपने आर्थिक अपराधों को मोदी सरकार के सिर मढऩे का प्रयास कर रही है। भाजपा नेता श्री कमल शर्मा ने बताया कि कैप्टन अमररिंदर सिंह किसान हितों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव लड़ कर पंजाब की सत्ता में आए थे। आज उनके परिवार पर ही किसानों के हितों पर डाका मारने व बैंक के साथ करोड़ों की हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं। अब नैतिकता का तकाजा है कि कैप्टन पूरे मसले पर जवाब दें और कांग्रेस पार्टी झूठे आरोपों की राजनीतिक दुकान को बंद करे।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD