Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

चुनावों में कर्मचारियों से किया वायदा पूरा करे सरकार : जसविंदर संधू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंड़ीगढ़ , 26 May 2016

Last updated on: May 26, 2016, 00:00 IST

इनेलो विधायक व पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह सन्धू ने कहा की चुनावों में कर्मचारियों से किये गए वायदों को भाजपा सरकार पूरा करे।  उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा 9500 बिजली कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने और सौ फीसदी बिजली बिल वसूली वाले फीडरों को निजी हाथों को सौंपे जाने की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही जा रही है और दूसरी तरफ दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने बिजली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए फीडरों को निजी हाथों में सौंपे जाने का निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो कुछ दिन बाद बिजली बिलों में बढौतरी के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन को नए रूप में शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो अगामी विधानसभा सत्र में बिजली कर्मचारियों की मांगों को उठाएगी और धरने प्रदर्शनों में भी कर्मचारियों के साथ खड़ा होकर सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने के लिए मजबूर कर देगी। गौरतलब है की आज बर्खास्त बिजली कर्मचारियों ने पहेवा शहर में प्रदर्शन करते हुए स्थानीय सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में जाकर इनेलो विधायक जसविंदर सिंह संधू को ज्ञापन सौंपा था और इस मौके पर भारी संख्या में बिजली कर्मचारी उपस्थित थे ।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD