Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी सरकार आजादी के बाद की सर्वाधिक किसान विरोधी : योगेंद्र यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल (मध्य प्रदेश) , 26 May 2016

Last updated on: May 26, 2016, 00:00 IST

स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आजाद भारत की सर्वाधिक किसान विरोधी सरकार करार दिया है। यादव ने गुरुवार को मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर यहां सवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बीते दो वर्ष के सरकार के क्रिया कलाप बताते हैं कि यह सरकार आजाद भारत की सबसे ज्यादा किसान विरोधी सरकार है।उन्होंने कहा, "भाजपा ने चुनावी घोषणा-पत्र में किसानों के लिए कई वादे किए थे। इस घोषणा-पत्र में किसानों को समर्थन मूल्य और लागत की 50 प्रतिशत राशि देने का वादा किया था, पर जब सरकार सत्ता में आई तो उसके सुर बदल गए। सरकार ने एक मामले में सर्वोच्च न्यायालय में जो शपथ-पत्र दिया, उसके मुताबिक, यदि ऐसा किया जाता है तो देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार का बजट उद्योगपतियों के लिए है और किसानों के लिए सिर्फ बातें हैं।"उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में सूखे से लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं है। अगर ऐसा होता तो सरकार पहले ही संबंधित क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित कर कार्ययोजना बनाती। यादव ने सरकार के भूमि अधिग्रहण अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार को यह अधिनियम पारित कराने की बड़ी जल्दबाजी रही है। इसके लिए तमाम प्रयास किए गए, जो बताता है कि सरकार किसान समर्थक नहीं, बल्कि किसान विरोधी है।

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD