Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार को पहले अपराधमुक्त करें नीतीश : शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ़ (उत्तर प्रदेश) , 17 May 2016

Last updated on: May 17, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग 'अपराधमुक्त' बिहार चाहते हैं, लेकिन नीतीश उसे 'शराबमुक्त' बनाने पर तुले हुए हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहनवाज हुसैन ने यह बात कही। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि प्रदेश को जलता छोड़कर नीतीश कुमार अन्य राज्यों का दौरा उसी तरह कर रहे हैं, जैसे लोग गर्मी की छुट्टियों में बाहर घूमने जाते हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश अपना घर तो संभाल नहीं पा रहे हैं, पड़ोसी के प्रति चिंता जता रहे हैं।भाजपा नेता ने शाहनवाज हुसैन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में दलितों पर हुए कथित अत्याचार को लेकर काफी आहत दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि संचार माध्यमों में बाधा डालकर इसे दबाने का प्रयास किया गया। शाहनवाज ने कहा कि आजमगढ़ में दलितों पर हुए अत्याचार पर बसपा की मुखिया मायावती की चुप्पी उनको संदेह के घेरे में रख रही है। अखिलेश यादव की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है और लोग दहशत में जी रहे हैं।भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा हमेशा ही कमजोर लोगों के साथ खड़ी रही है। आजमगढ़ में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। वहां भाजपा का जांच दल भेजा जा रहा है, लेकिन अखिलेश सरकार रोड़े अटका रही है।

 

Tags: Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD