Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओमन चांडी, वाम मोर्चा का जीत का दावा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोट्टायम (केरल) , 16 May 2016

Last updated on: May 16, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ओमन चांडी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता वी.एस. अच्युतानंदन दोनों ने सोमवार को दावा किया कि केरल विधानसभा चुनाव में उनका गठबंधन जीत हासिल करने जा रहा है। चांडी ने मतदान करने के बाद कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि 140 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) अपना बहुमत बरकरार रहेगा।चांडी ने कोट्टायम के निकट अपने गृहनगर पुथुपल्ली में संवाददाताओं को बताया, "हमें यकीन है कि लोग हमें एक और मौका देंगे।"राज्यभर में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। यूडीएफ का मुख्य प्रतिद्वंद्वी माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) है।वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ए.के. एंटनी ने कहा, "राज्य में पहली बार एक सत्तारूढ़ पार्टी वापस सत्ता में बरकरार रहने वाली है। वाम मोर्चा विपक्ष में बना रहेगा, जबकि भाजपा को कोई सीट नहीं मिलेगी।"भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहली बार केरल विधानसभा में दाखिल होने की उम्मीद कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुम्मनेम राजशेखरन ने कहा कि जिस तरह से मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि यह भाजपा के हक में रहेगा। राजशेखरन वत्तियूर्कावु से चुनाव लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा, "कांग्रेस व वाम दोनों का जबर्दस्त विरोध है। यही वजह है कि हम इस बार इतने आश्वस्त हैं।"

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD