Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हिमाचल बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोंगिदर नगर ( मंडी ) , 08 May 2016

Last updated on: May 08, 2016, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार रात एक बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस धर्मशाला से किन्नौर जिले के रिकांग पिओ जा रही थी। यह शिमला से लगभग 200 किलोमीटर दूर जोंगिदर नगर के पास खाई में गिर गई। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में क्षमता से अधिक लोगों के होने और सड़कों की बुरी स्थिति की वजह से यह दुर्घटना हुई।एक पीड़ित ने बताया, "विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को रास्ता देने के लिए बस मोड़ पर खड़ी थी कि तभी अचानक सड़क का वह हिस्सा नीचे ढह गया।"

पुलिस अधिकारी का कहना है कि अधिकतर घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।उन्होंने कहा कि ज्यादातर घायलों को कांगड़ा जिले के टांडा में राजेंद्र प्रसाद गवर्मेट मेडिकल कॉलेज और चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को राजेंद्र प्रसाद गवर्मेट मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।परिवहन मंत्री जी.एस.बाली ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए और पीड़ितों के परिवार वालों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD